लाइव न्यूज़ :

घर में खाट पर रमेश सोनाजी लखे, पत्नी राधाबाई लखे के शव मिले और बेटों उमेश-बजरंग के शव पास की रेलवे लाइन पर?, एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2025 13:32 IST

नांदेड़ः सुबह करीब आठ बजे मुदखेड़ तहसील के ज्वाला मुरार गांव स्थित घर में एक खाट पर रमेश सोनाजी लखे (51) और उनकी पत्नी राधाबाई लखे (45) के शव मिले।

Open in App
ठळक मुद्देबेटों उमेश (25) और बजरंग (23) के शव बाद में पास की रेलवे लाइन पर मिले।ऐसा प्रतीत होता है कि वे चलती ट्रेन के सामने कूद गए थे।फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम को सबूत इकट्ठा करने के लिए कहा है।

नांदेड़ः महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में बृहस्पतिवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर एक किसान, उसकी पत्नी और उसके दो बेटों के शव मिले। पुलिस को संदेह है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब आठ बजे मुदखेड़ तहसील के ज्वाला मुरार गांव स्थित अपने घर में एक खाट पर रमेश सोनाजी लखे (51) और उनकी पत्नी राधाबाई लखे (45) के शव मिले। अधिकारी ने बताया कि उनके बेटों उमेश (25) और बजरंग (23) के शव बाद में पास की रेलवे लाइन पर मिले।

उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि वे चलती ट्रेन के सामने कूद गए थे। पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय मंथले ने पत्रकारों को बताया, ‘‘माता-पिता अपने घर के अंदर मृत पाए गए जबकि बेटों ने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। हमने फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम को सबूत इकट्ठा करने के लिए कहा है।

पूरी तकनीकी जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।’’ पुलिस ने कहा कि उनकी मौत आत्महत्या प्रतीत होती है, लेकिन वास्तविक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। अधिकारी ने बताया कि यह परिवार छोटे खेतिहर समुदाय से आता था।

लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या यह कदम उन्होंने आर्थिक तंगी या घरेलू संकट के कारण उठाया। पड़ोसियों ने लखें परिवार को मेहनती बताया। नांदेड ग्रामीण पुलिस परिवार के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और परिवार द्वारा छोड़े गए किसी भी नोट या अंतिम संदेशों की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?