लाइव न्यूज़ :

नागपुरः सेवानिवृत्त सैनिक के घर मिले अवैध हथियार, कट्टा, एयर गन, तलवार, खुखरी और थ्री नॉट थ्री बंदूक के कारतूस मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2021 20:11 IST

नागपुर मामलाः आरोपी 52 वर्षीय मारुति गजानन कोठेकर है. कोठेकर सेना में नायक के पद पर कार्यरत था. वह 2017 में सेवानिवृत्त हुआ. इसके बाद उसे वन विभाग में गार्ड की नौकरी मिल गई.

Open in App
ठळक मुद्देधांधली किए जाने से गार्ड की नौकरी भी चली गई. इसके बाद से वह आवारा हो गया था. थ्री नॉट थ्री बंदूक के कारतूस देखकर पुलिस भी चकरा गई.कोठेकर सेना का पूर्व जवान होने से उसकी खोज में जुट गई. उसकी परिजनों से अनबन चल रही थी.

नागपुरः सेना के सेवानिवृत्त जवान के घर से पुलिस को अवैध हथियार मिले हैं. सक्करदरा थाने के तहत रघुजी नगर में हुई इस कार्रवाई से पुलिस में भी खलबली मची हुई है.

छापे में कट्टा, एयर गन, तलवार, खुखरी तथा थ्री नॉट थ्री बंदूक के कारतूस मिले हैं. आरोपी 52 वर्षीय मारुति गजानन कोठेकर है. कोठेकर सेना में नायक के पद पर कार्यरत था. वह 2017 में सेवानिवृत्त हुआ. इसके बाद उसे वन विभाग में गार्ड की नौकरी मिल गई.

बताया जाता है कि धांधली किए जाने से गार्ड की नौकरी भी चली गई. इसके बाद से वह आवारा हो गया था. पुलिस को कोठेकर के घर में हथियार का जखीरा होने का पता चला. इसके आधार पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी. वहां से कट्टा, एयर गन, तलवार, खुखरी तथा थ्री नॉट थ्री बंदूक के कारतूस मिल गए. थ्री नॉट थ्री बंदूक के कारतूस देखकर पुलिस भी चकरा गई.

कोठेकर सेना का पूर्व जवान होने से उसकी खोज में जुट गई. उसकी परिजनों से अनबन चल रही थी. पत्नी ने उसके खिलाफ अदालत में मामला भी दायर किया था. उसे भी पति की कोई जानकारी नहीं थी. पुलिस को कोठेकर के सौंसर के मोहखेड़ा में छिपे होने का पता चला. पुलिस ने वहां दबिश देकर कोठेकर को हिरासत में ले लिया.

आरंभ में कोठेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था. उसने थ्री नॉट थ्री बंदूकर के कारतूस कारगिल युद्ध के दौरान मिलना बताते हुए हुए यादगार के तौर पर अपने पास रखने की बात की. उसने इस तरह कारतूस और हथियार रखना गंभीर अपराध होना भी कबूल किया. पुलिस ने हथियार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर कोठेकर को गिरफ्तार कर लिया. उसे 9 मार्च तक हिरासत में लिया गया है.

पुलिस उसकी सच्चाई पता करने का प्रयास कर रही है. उससे बरामद हथियार और कारतूस कई सवाल पैदा करते हैं. इस वजह से सैनिक बोर्ड को भी कार्रवाई की जानकारी देकर जांच करने का अनुरोध किया जाएगा. सेना की जानकारी लीक किए जाने के मामले आए दिन सामने आते हैं.

कोठेकर की आवारगर्दी के चलते पुलिस भी गंभीरता बरत रही है. यह कार्रवाई डीसीपी डॉ. अक्षय शिंदे, पीआई सत्यवान माने, एपीआई सागर आव्हाड, राजू बस्तवाड़े, पीएसआई प्रवीण धडे, नितिन राऊत, हेमंत उइके, विद्याधर पौनीकर, सुनील बेलसरे तथा कविता ओगारे ने की.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा