लाइव न्यूज़ :

Nagpur Airport: प्राइवेट पार्ट में छुपाकर लाया था डेढ़ किलो सोना, कीमत 30 लाख से अधिक, डीआरआई ने ऐसे धर दबोचा

By फहीम ख़ान | Updated: August 19, 2023 17:50 IST

Nagpur airport: आरोपी का नाम सचिन चंदोस्कर है और उल्लास नगर ठाणे का रहने वाला है. शारजाह से नागपुर आया था. 

Open in App
ठळक मुद्देसोना तस्कर एयर अरेबिया की फ्लाइट में सवार हुआ है. नागपुर के डाॅ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जाल बिछाया. एजेंसी को एक यात्री के चलने के हाव-भाव पर संदेह हुआ.

नागपुरः राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नागपुर हवाईअड्डे पर एयर अरेबिया की फ्लाइट से एक सोना तस्कर को डेढ़ किलो से ज्यादा सोने के साथ गिरफ्तार किया है.  यह सोना पेस्ट के रूप में था, जिसे तस्कर ने अपने प्राइवेट पार्ट्स में छिपा रखा था. जब्त किये गये सोने की कीमत 30 लाख से अधिक बताई जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक डीआरआई को खुफिया जानकारी मिली कि एक सोना तस्कर एयर अरेबिया की फ्लाइट में सवार हुआ है. एजेंसी ने नागपुर के डाॅ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जाल बिछाया. बाहर निकलने पर यात्रियों की जांच की गई, इस दौरान एजेंसी को एक यात्री के चलने के हाव-भाव पर संदेह हुआ.

डीआरआई ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट्स में छुपाया गया 1743.56 ग्राम सोना बरामद हुआ. सोना पेस्ट के रूप में छुपाया गया था. आरोपी का नाम सचिन चंदोस्कर है और वह उल्लास नगर ठाणे का रहने वाला है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. सचिन शारजाह से नागपुर आया था. 

एजेंसी द्वारा उसकी ट्रैवल हिस्ट्री जांचने पर पता चला कि वह दुबई से कई बार भारत आ चुका है. नागपुर हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी की घटनाओं में वृद्धि हुई है. कुछ दिन पहले कस्टम विभाग ने एक सोना तस्कर को सोने के साथ गिरफ्तार किया था. डीआरआई ने आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर लिया है. आरोपी से पूछताछ जारी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरसोने का भावमहाराष्ट्रदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए