लाइव न्यूज़ :

Nafe Singh Murder: नफे सिंह के बेटे ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए कहा, "हत्या में भाजपा नेताओं का हाथ, जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होंगे, नहीं कराने देंगे पोस्टमार्टम"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 26, 2024 13:26 IST

आईएनएलडी नेता नफे सिंह राठी के परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक उनके शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएनएलडी नेता नफे सिंह राठी के परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कियामृत नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने कहा कि उनके पिता की हत्या में भाजपा के नेता शामिल हैंजितेंद्र राठी ने कहा कि पुलिस ने कई बार अनुरोधों के बावजूद नफे सिंह और परिवार को सुरक्षा नहीं दी

झज्जर:हरियाणा के झज्जर में गोली मारकर हत्या किए गए इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के प्रमुख नफे सिंह राठी (Nafe Singh Rathee) के परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक उनके शव का पोस्टमार्टम (Postmortem) कराने से इनकार कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मृत नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने सोमवार को कहा, "जब तक पुलिस मेरे पिता के हत्यारों को नहीं पकड़ लेती, हम पोस्टमॉर्टम नहीं होने देंगे। मुझे संदेह है कि मेरे पिता की हत्या में स्थानीय बीजेपी नेताओं का हाथ है।"

इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कई बार अनुरोधों के बावजूद नफे सिंह और परिवार को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।

जितेंद्र राठी ने कहा, "पुलिस प्रशासन चुप बैठा है। मेरे परिवार और मुझे सुरक्षा नहीं मिल रही है। मेरे पिता पांच साल से सुरक्षा की मांग कर रहे थे। मेरे पिता एक राष्ट्रीय नेता थे। उनकी हत्या से पहले सभी राजनीतिक दलों को मेरे पिता का समर्थन करना चाहिए था।"

नफे सिंह के भतीजे कपूर राठी ने भी सुरक्षा की मांग दोहराते हुए कहा, "जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, हम पोस्टमॉर्टम नहीं कराएंगे। हमें फिर से उन लोगों के नाम मिल गए हैं।"

इस बीच, हरियाणा पुलिस ने मामले के संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। झज्जर के डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा, "हमने प्राप्त शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 2 डीएसपी के साथ पांच टीमें गठित की गई हैं। जांच चल रही है। हम अभी सबूत इकट्ठा कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हम सभी सीसीटीवी कैमरों से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और संदिग्ध वाहन की भी जांच कर रहे हैं।"

मालूम हो कि इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की रविवार को झज्जर के बहादुरगढ़ में रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक बदमाश कार में सवार होकर आए थे और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर नफे सिंह सहित अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी।

घटना के बाद इंडियन नेशनल लोक दल के नेता अभय चौटाला ने नफे सिंह की हत्या के लिए मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और हत्या की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से गहन जांच की मांग की।

चौटाला ने सरकार की मंशा पर भी संदेह जताया और कहा, "सरकार लॉरेंस गिरोह का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है, लेकिन अगर ऐसा है, तो खतरे की स्वीकृति के बावजूद कोई सुरक्षा क्यों नहीं प्रदान की गई?"

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े