लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः पत्नी ने पति को पेड़ से बांधकर केरोसिन तेल छिड़ककर जिंदा आग के हवाले किया, मोबाइल फोन से सेल्फी लेने का बहाना बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2023 16:23 IST

साहेबगंज थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर सराय पंचायत का मामला है। पत्नी ने पति (25 वर्ष) की हत्या करने की नीयत से उसके शरीर में आग लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने झुलसे हुआ व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की टीम हरकत में आई और जांच पड़ताल में जुट गई। साहिबगंज से घायल को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति को पेड़ से बांधकर केरोसिन तेल छिड़ककर जिंदा आग के हवाले कर दिया। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर सराय पंचायत के एक गांव की है, जहां मोबाइल फोन से सेल्फी लेने का बहाना कर कलयुगी पत्नी ने इस कांड को अंजाम दे दिया।

आग की लपटें उठता देख आसपास के लोग दौर पडे और उसकी जान बचा दी अन्यथा पत्नी ने और अपना काम पूरा ही कर दिया था। इसमें पति बुरी तरह झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात आरोपित पत्नी ने पति (25 वर्ष) की हत्या करने की नीयत से उसके शरीर में आग लगा दी।

स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे हुआ व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद पुलिस की टीम हरकत में आई और जांच पड़ताल में जुट गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिबगंज से घायल को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। आग लगने से घायल हुए व्यक्ति का जब मेडिकल कॉलेज में पुलिस फर्द बयान ले रही थी तो सुनने वाले भी हैरान रह गए और पुलिस भी। साहेबगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पति के फर्द बयान पर पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। घायल पति ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि जलाकर जिंदा मार देने की कोशिश की थी।

पुलिस पूरे मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। वहीं आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घायल पति ने बताया कि शनिवार की रात उसकी पत्नी सेल्फी लेने की बात कहकर ले गई। फिर बहला-फुसलाकर उसे एक पेड़ में बांध दिया और फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि शोर न मचा पाए। इसके बाद आरोपित पत्नी ने पति के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट