लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम: बृजेश ठाकुर की सहयोगी मधु ने किए चौंकाने वाले खुलासे, नेताओं और अधिकारियों को करती थी लड़कियों की सप्लाई

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2018 21:05 IST

मधु ने बालिका गृह आनेवाले कुछ बड़े सफेदपोशों के संबंध में भी सीबीआइ को बताया है। उसने उन लोगों के नंबर भी उपलब्ध कराए हैं।

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका अल्पवास गृह यौन हिंसा मामले में रिमांड पर ली गई मधु से पूछताछ में सीबीआइ को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। सूत्रों की मानें तो मधु से पूछताछ में कांड के मास्‍टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर के साथ पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के गहरे रिश्ते की जानकारी मिली है। इसके बाद मंजू वर्मा से भी बालिका गृह कांड में सीबीआइ पूछताछ की संभावना बढ़ गई है। 

यहां बता दें कि आर्म्‍स एक्‍ट में गिरफ्तार मंजू वर्मा को बिहार की बेगूसराय पुलिस एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।

बीते दिनों टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की सोशल ऑडिट रिपोर्ट में बिहार के 15 शेल्‍टर होम में लड़कियों की प्रताड़ना व यौन हिंसा की जानकारी मिली थी। जब मामले ने तूल पकड़ा तो मुजफ्फरपुर के बालिका अल्पवास गृह पर पुलिस ने दबिश दी। बालिका अल्पवास गृह संचालक ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे तत्‍कालीन समाज कल्‍याण मंत्री मंजू वर्मा के पति के संबंधों के उजागर होने के बाद मंत्री को इस्‍तीफा देना पड़ा।

अब ब्रजेश की राजदार रही मधु ने हाल में गिरफ्तारी के बाद ब्रजेश के साथ पूर्व मंत्री मंजू वर्मा से गहरे रिश्‍तों का भी खुलासा कर दिया है। बताया जाता है कि मधु ने बालिका गृह आनेवाले कुछ बड़े सफेदपोशों के संबंध में भी सीबीआइ को बताया है। उसने उन लोगों के नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। 

हालांकि, सीबीआइ ने अधिकारिक रूप से कुछ कहने से बच रही है। अधिकारियों का केवल इतना ही कहना है कि मधु को पांच दिनों के रिमांड पर लिया गया है। उससे मिली जानकारी की जांच कर सीबीआइ आगे की कार्रवाई करेगी।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलासीबीआईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला