लाइव न्यूज़ :

Muzaffarpur Police Pakistani spy: आईएसआई एजेंट ने युवक को हनी ट्रैप में फंसाया, भारत की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान भेजी, मुजफ्फरपुर से अरेस्ट, गुजरात पुलिस ले गई साथ

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2024 17:42 IST

Muzaffarpur Police Pakistani spy: पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट ने सोशल मीडिया के जरिए युवक को हनी ट्रैप में फंसाया और उसके जरिए भारत की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान भेजी गईं।

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तानी जासूसों के बारे में मिले इनपुट पर सीआईडी क्राइम ने मोशहनाज उर्फ अली को धर दबोचा।मो. शहनाज उर्फ अली का चक अब्दुल्ला गांव में ननिहाल है। मामले में गुजरात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Muzaffarpur Police Pakistani spy: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से पाकिस्तान के आतंकी संगठन से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि यह युवक अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पाकिस्तानी जासूस बन गया। सीआईडी की टीम ने इसे धर दबोचा। इसकी गिरफ्तारी गुजरात में हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा की हत्या की साजिश और धमकी देने के मामले में हुई है। हालांकि आर्मी इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के आधार पर अब गुजरात पुलिस की टीम, सीआईडी क्राइम और मुजफ्फरपुर पुलिस जिले में छापेमारी की। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट ने सोशल मीडिया के जरिए युवक को हनी ट्रैप में फंसाया और उसके जरिए भारत की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान भेजी गईं।

आर्मी इंटेलिजेंस की एमआई उदमपुर यूनिट को पाकिस्तानी जासूसों के बारे में मिले इनपुट पर सीआईडी क्राइम ने मोशहनाज उर्फ अली को धर दबोचा। मो. शहनाज उर्फ अली का चक अब्दुल्ला गांव में ननिहाल है। यहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई है। मामले में गुजरात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

बताया जा रहा है कि शहनाज नेपाल में रहकर इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने के साथ अन्य साजिश में शामिल रहता था। बताया गया है कि इसी मोहम्मद अली ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा व उमेश्वर राणा को हत्या की धमकी थी। मोहम्मद अली लगातार पाकिस्तानी संगठनों के संपर्क में था।

मोहम्मद अली पर कई हिंदू नेताओं को जान से मारने की धमकी और साजिश रचने का आरोप है। इसका नेटवर्क गुजरात के सूरत में रहने वाले एक मौलाना और पाकिस्तान के कट्टरपंथी सदस्यों से लगातार चल रहा था। पुलिस ने सबसे पहले इसके मोबाइल को जब्त कर जांच किया।

जिससे पता चला कि वो सूरत व पाकिस्तान के सदस्यों से लगातार अलग-अलग वाट्सएप चैटिंग और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कनेक्ट रहता था। गिरफ्तार करने के बाद सूरत पुलिस ने मोहम्मद अली को मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद पुलिस मोहम्मद अली को सूरत ले गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातISIपाकिस्तानबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए