लाइव न्यूज़ :

मुखिया के मर्डर से बिहार में मचा हड़कंप, जान बचाने के लिए खेत में कूदे लेकिन बदमाशों ने दौड़ाकर मारी गोली

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 11, 2022 18:30 IST

दिनदहाड़े हुई मुखिया की हत्या से नीतीश सरकार के इकबाल पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। वहीं घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और मृत मुखिया के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना मधुबनी जिले के मधवापुर इलाके के बासुकि बिहारी उत्तरी पंचायत की हैयहां के मुखिया विजय साह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी हैमुखिया विजय साह परसा गांव में अपने भट्‌ठे पर जा रहे थे, तभी वो हमले का शिकार हो गये

मधुबनी:बिहार की नीतीश सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि मुखिया को शस्त्र लाइसेंस देने में वरियता का ऐलान किया था, उस बीच मधुबनी में एक मुखिया की हत्या का मामला सामने आ गया है।

बिहार में बीते कुछ महीनों से अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वो जनप्रतिनिधियों को भी अपना निशाना बनाने और उनकी हत्या करने में हिचक नहीं रहे हैं।

दिनदहाड़े हुई मुखिया की हत्या से नीतीश सरकार के इकबाल पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। वहीं घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और मृत मुखिया के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मामले में की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

मुखिया की हत्या का यह मामला मधुबनी जिले के मधवापुर इलाके के बासुकि बिहारी उत्तरी पंचायत का है, जहां के मुखिया विजय साह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मुखिया को लगी गोली कमर से होते हुए शरीर के पार कर गई।

हमले में घायल मुखिया को आसपास मौजूद लोगों ने फौरन मधवापुर पीएचसी पहुंचा, जहां से प्राथमिकी उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही मुखिया विजय साह ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी और अपराधियों को दबोचने में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक मुखिया विजय साह परसा गांव स्थित अपने ईंट भट्‌ठा पर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बिहारी और परसा के बीच मुर्गा फार्म के निकट सामने से आ रहे दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने मुखिया पर पिस्तौल तान दी।

अपराधियों की नीयत भांपते हुए जान बचाने के लिए मुखिया विजय साह बाइक छोड़ कर खेत में कूद पड़े, लेकिन अपराधियों ने उन्हें दौड़ाकर गोली मार दी। गोली मुखिया के कमर में लगते हुए शरीर के पार हो गई।

गोली लगते ही मुखिया खेत में ही गिर पड़े और वहीं बेहोश हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मुखिया विजय साह को घायल अवस्था में पाया।

ग्रामीणों ने तत्काल घायल मुखिया को पीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार मिलने के बाद उन्हें जिला असप्ताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मुखिया जी की मौत हो गई।

मुखिया को हत्या की खबर पूरे मधुबनी में आग की तरह फैल गई। उसके बाद लोगों का भारी हुजूम घटनास्थल और पीएचसी पर जुटने लगा। सूचना मिलते ही मधवापुर थानाध्यक्ष राजकुमार मंडल और सीओ रामकुमार पासवान भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुट गई है। डॉक्टर के अनुसार गोली कमर में लगने के बाद निकल गई थी जिससे उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी अरुण कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीमधुबनीबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप