लाइव न्यूज़ :

मुन्ना बजरंगी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, 10 गोलियां मारकर की गई थी हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 10, 2018 08:28 IST

मुन्ना बजरंगी के हत्या की प्लानिंग का यह पहला मामला नहीं था। इसी साल 2018 में एक दरोगा पर बंदी के माध्यम से जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप भी बजरंगी ने लगाया था। जिस ममाले की अभी तक जांच ही चल रही है। 

Open in App

लखनऊ, 10 जुलाई: उत्तर प्रदेश की बागपत जिला जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की 9 जुलाई की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने सीएम योगी के उत्तर प्रदेश के सुरक्षा दावों के पोल खोल दिए हैं। 20 साल में 40 से ज्यादा हत्याएं करने वाले मुन्ना बजरंगी की जिंदगी महज एक क्षण में चली गई। 

हत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक दौरान मुन्ना बजरंगी के शरीर में एक भी 9 जुलाई को मारी गई, एक भी गोलियां नहीं मिली है। तीन डॉक्टरों के पैनल को मुन्ना के शरीर से 20 साल पुराने एनकाउंटर की लगी एक गोली मिली। डॉक्टर्स के मुताबिक  बजरंगी के शरीर में एक भी गोली नहीं मिली। पिस्टल से गोली नजदीक से मारी गई। इस कारण सभी गोलियां शरीर को छेदते हुए पार निकल गई थी। 

20 साल 40 मर्डर:  जानें प्रेम प्रकाश सिंह से मुन्ना डॉन बजरंगी बनने तक की पूरी कहानी 

जो गोली निकाली गई थी, वह इससे पहले 1998 में करनाल हाइवे पर पुलिस के साथ एनकाउंटर में लगा था। बजरंगी को आठ गोलियां लगी थी। पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय मोर्चरी पर ले गई थी जबकि वह जिंदा था। डॉक्टरों ने शरीर से सात गोलियां तो निकाल दी थी लेकिन एक गोली उसके पेट में फंसी रह गई। 

इस मामले में बागपत जेलर सहित चार लोगों को निलंबित कर दिया गया है। बागपत जेल में ही बंद गैंगस्टर सुनील राठी के शूटरों पर वारदात का शक है। वहीं इस घटना में जो सबसे बड़ा खुलासा है कि जिस जगह मुन्ना की हत्या हुई, वहां का सीसीटीवी फूटेज खराब है। यानी कि मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में कोई रिकॉर्डिंग नहीं है। 

पुलिस का खुलासा, कड़ी सुरक्षा के बीच बागपत जेल में ऐसे हुई मुन्ना डॉन बजरंगी की हत्या

बता दें कि मुन्ना बजरंगी के मौत का यह पहला मामला नहीं था। इसी साल 2018 में एक दरोगा पर बंदी के माध्यम से जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप भी बजरंगी ने लगाया था। जिस ममाले की अभी तक जांच ही चल रही है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुन्ना बजरंगीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?