लाइव न्यूज़ :

आरोपी सुनील राठी ने कबूला, 'मुन्ना बजरंगी ने मोटा कहा, तो मैंने उसे 10 गोलियों से भून डाला'

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 10, 2018 09:59 IST

बागपत जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक नंबर- 2 से सुबह 6:30 बजे जैसे ही माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को जैसे ही बाहर लाया गया, करीब से उनको एक के बाद एक दस गोलियां मारी गईं।

Open in App

लखनऊ, 10 जुलाई: उत्तर प्रदेश में 4 लेयर सिक्योरिटी के बाद भी बागपत जेल के अंदर मुन्ना बजरंगी की हत्या ने राज्य के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दिए हैं। बागपत जेल में सोमवार( 9 जुलाई) की सुबह माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की दस गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जिसका आरोप बागपत जेल में ही बंद गैंगस्टर सुनील राठी पर है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश देकर जेलर, डिप्टी जेलर समेत 4 जेलकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सुनील राठी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि उसने कहा है कि राठी ने बताया कि मुन्ना ने उसके लुक पर कॉमेंट किया था। जिसके बाद वह काफी भड़क गया। 

मुन्ना बजरंगी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, 10 गोलियां मारकर की गई थी हत्या

सुनील ने पुलिस बताया जेल में टहलने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। सुनील राठी पहले से ही बागपत जेल में बंद है, इसलिए इस मामले में उसकी गिरफ्तारी पुलिस ने दिखा दी है। जेल प्रशासन की तरफ से कुख्यात सुनील राठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

20 साल 40 मर्डर:  जानें प्रेम प्रकाश सिंह से मुन्ना डॉन बजरंगी बनने तक की पूरी कहानी 

सुनील राठी ने पुलिस को बताया, 'उसने मुझसे कहा कि मैं बहुत मोटा हूं। मुझे यह पसंद नहीं आया। मैंने बजरंगी से कहा कि पहले अपनी स्थिति सुधारो। इससे हम दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और उसने माउजर बंदूक मेरे ऊपर तान दी। मैंने बंदूक खींच ली और उसे लात मारकर गिरा दिया। जैसे ही वह गिरा, मैंने बंदूक की पूरी गोली उस पर खाली कर दी।' 

सोमवार( 9 जुलाई) सुबह बागपत जेल में वो हुआ जिससे जेल की सुरक्षा के पोल खुल गए। बागपत जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक नंबर- 2 से सुबह 6:30 बजे जैसे ही माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को जैसे ही बाहर लाया गया, करीब से उनको एक के बाद एक दस गोलियां मारी गईं। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हाई सिक्योरिटी बैरक नम्बर 10 में बंद गैंगस्टर सुनील राठी पर हत्या का शक है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुन्ना बजरंगीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला