लाइव न्यूज़ :

मुंबई: गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाने वाला 'मुच्छड़ पानवाला' का मालिक हुआ गिरफ्तार, यह है वजह-जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: February 15, 2023 18:56 IST

बताया जा रहा है कि इस मामले में कुल 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है जिसमें से केवल 10 को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को अन्य छह लोगों की तलाश है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई मायानगरी के प्रसिद्ध मुच्छड़ पानवाला शॉप के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लाखों की कीमत में बैन ई-सिगरेट मिले है। आपको बता दें कि इससे पहले भी उसके यहां एनसीबी ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया था।

मुंबई: राज्य के जानें माने पान बेचने वाले और मुच्छड़ पानवाला शॉप के मालिक शिवकुमार तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मुंबईक्राइम ब्रांच की एंटी नॉरकोटिक्स सेल ने तिवारी की दुकान पर रेड मारी थी जिसे वहां से कुछ प्रतिबंधित ई-सिगरेट मिली है। 

ऐसे में तिवारी से पूछताछ की गई है जिसके बाद उसके गोदाम का पता लगा था। मौके पर जब नॉरकोटिक्स सेल वहां पहुंची तो करीब 15 लाख की ई-सिगरेट बरामद हुई है। इसके बाद नॉरकोटिक्स सेल ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, नॉरकोटिक्स सेल ने जब मुच्छड़ पानवाला के दुकान पर रेड मारी थी तो उन्हें वहां से गोदाम की जानकारी मिली थी। इसके बाद गोदान को चेक किया गया तो वहां से 947 ई-सिगरेट मिली है जिसकी कीमत करीब 13 लाख और 56 हजार बताई जा रही है। यही नहीं मुच्छड़ पानवाला के यहां से नॉरकोटिक्स सेल ने 699 हुक्का पैकेट समेत 15 लाख 80 हजार की कोकीन और एमडी ड्रग्स भी बरामद की है। 

यही नहीं मामले में मुंबई पुलिस ने ऑल आउट ऑपरेशन चलाकर मगंलवार और बुधवार के बीच चार केस दर्ज किया है। ऐसे में इस सिलसिले में 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है जिसमें से केवल 10 की गिरफ्तारी हुई है बाकी छह अभी भी फरार है। 

कौन है फेमस मुच्छड़ पानवाला 

आपको बता दें कि अपनी मूछों के कारण गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करने वाला मुच्छड़ पानवाला मुंबई में काफी चर्चित नाम है। यह वह पान दुकान है जहां मुंबई के जाने-माने बॉलीवुड की कई हस्तियां और चर्चित उद्योगपति यहां पान खाने आते है। 

यही नहीं मुच्छड़ पानवाला ने अपनी खुद की एक वेबसाइट भी बना रखी है जिससे वह पान को ऑनलाइन आर्डर लेता है और पान की बिक्री करता है। वहीं इससे पहले एनसीबी ने छापेमारी कर इसके मालिक तिवारी को गिरफ्तार भी किया था। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमुंबईनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?