लाइव न्यूज़ :

Mumbai Coastal Road: हीरा व्यापारी राहिल हिमांशु मेहता की बीएमडब्ल्यू की चपेट में आने से मजदूर को कुचला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2024 18:53 IST

Mumbai Coastal Road: पुलिस ने बताया कि मृतक कश्मीर मीसा सिंह के सहकर्मी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हीरा व्यापारी, वर्ली निवासी राहिल हिमांशु मेहता (45) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को कश्मीर सिंह समेत सभी मजदूर कोस्टल रोड पर अपने-अपने काम निपटा रहे थे। सभी मजदूर मौके पर पहुंचे और देखा कि सड़क किनारे एक नीली बीएमडब्ल्यू कार खड़ी थी।निर्माण कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए आवास में जीजामाता नगर क्षेत्र में एक साथ रहते थे।

मुंबईः मध्य मुंबई के वर्ली में कोस्टल रोड पर एक हीरा व्यापारी की बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को तटीय सड़क के दक्षिण की ओर जाने वाले गलियारे पर घटी, जिसे इस वर्ष की शुरुआत में आंशिक रूप से उपयोग के लिए खोला गया था। पुलिस के अनुसार तटवर्ती मार्ग पर यह पहली घातक दुर्घटना है। पुलिस ने बताया कि मृतक कश्मीर मीसा सिंह के सहकर्मी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हीरा व्यापारी, वर्ली निवासी राहिल हिमांशु मेहता (45) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपनी शिकायत में पिंटू कुमार ठाकुर ने कहा, "सोमवार को कश्मीर सिंह समेत सभी मजदूर कोस्टल रोड पर अपने-अपने काम निपटा रहे थे। शाम करीब सात बजे सिंह सड़क के उत्तरी छोर पर खड़े थे और दोनों तरफ से वाहन आ जा रहे थे। अचानक दक्षिण-गलियारे पर तेज आवाज ने सभी का ध्यान खींचा। सभी मजदूर मौके पर पहुंचे और देखा कि सड़क किनारे एक नीली बीएमडब्ल्यू कार खड़ी थी।

जबकि सिंह सड़क के बीच में पड़े हुए थे।" पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह को एम्बुलेंस से भाटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा, "सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बीएमडब्ल्यू कार चालक को हिरासत में ले लिया।"

उन्होंने बताया कि ठाकुर और सिंह 'कोस्टल रोड साइट' पर काम करते थे और निर्माण कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए आवास में जीजामाता नगर क्षेत्र में एक साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 (1), 281 और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबीएमडब्ल्यूमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?