लाइव न्यूज़ :

बाइक पर घूम रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, लुटेरों ने युवक की हत्या कर लड़की के साथ किया कुछ ऐसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 6, 2018 15:11 IST

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर पांच टीम बनाई है।

Open in App

मुंबई, 6 मार्च;  अंबरनाथ-टिटवाला रोड पर  कल्याण में सोमवार 5 मार्च को एक एक 26 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बेहरहमी से रेप भी किया गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी पीड़ितों का सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक हत्या लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से किया गया है। पुलिस ने आरोपी को तलाशने के लिए पांच टीम का गठन किया है। 

पुलिस के मुताबिक गणेश दिनकर अपनी  गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर घूम रहा था। रास्ते में वह जब किसी काम के लिए रूके तो एक शख्स उनके पास पहुंचकर बंदूक की धमकी देकर कैश और मोबाइल मांगने लगा।  गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि जब गणेश ने बदमाशों का विरोध किया तो लुटेरे ने उस पर अचानक से गोलियां चलाने लगे। जिसके बाद मौके पर ही गणेश की मौत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने युवती को अकेला पाकर उसका रेप किया और कैश और समान लेकर फरार हो गए। 

युवती वहां से किसी तरह उठकर मुंबई टिटवाला पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने युवती का  मेडिकल करा दिया है। इसके साथ ही गणेश दिनकर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच के लिए क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर पांच टीमों में काम कर रही है।

टॅग्स :मुंबईक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह