लाइव न्यूज़ :

Mumbai Airport: 5 दिन में धमाका, 13.24 किग्रा सोना, 10.33 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक सामान और 45 लाख मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त, सीमाशुल्क विभाग ने की कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2024 11:45 IST

Mumbai Airport: गिरफ्तार लोगों में पांच भारतीय नागरिक हैं। इनमें दो दुबई से, दो अबू धाबी से और एक जेद्दा से आया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई सीमाशुल्क जोन-3 ने 10 जुलाई से 14 जुलाई के बीच इन मामलों का पता लगाया था। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रहने वाले दो भारतीय नागरिकों को रोका और अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया।दो थैलियों में रखी मोम में मिली हुई 24 कैरेट ‘गोल्ड डस्ट’ जब्त की गई जिसका वजन 1,950 ग्राम है।

Mumbai Airport:मुंबई सीमाशुल्क विभाग ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पांच दिन के अंदर 24 अलग-अलग मामलों में कुल 13.24 किलोग्राम सोना, 10.33 करोड़ रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान और 45 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की है तथा सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी। मुंबई सीमाशुल्क जोन-3 ने 10 जुलाई से 14 जुलाई के बीच इन मामलों का पता लगाया था। गिरफ्तार लोगों में पांच भारतीय नागरिक हैं। इनमें दो दुबई से, दो अबू धाबी से और एक जेद्दा से आया है।

इनके अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रहने वाले दो भारतीय नागरिकों को रोका और अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। इनके पास से दो थैलियों में रखी मोम में मिली हुई 24 कैरेट ‘गोल्ड डस्ट’ जब्त की गई जिसका वजन 1,950 ग्राम है।

पुणे के पूर्व उप महापौर के बेटे ने एसयूवी से टेम्पो को मारी टक्कर

पुणे के पूर्व उप महापौर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) के नेता बंडू गायकवाड़ के बेटे ने कथित तौर पर अपनी एसयूवी गाड़ी से एक टेम्पो को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बंडू गायकवाड़ का बेटा सौरभ गायकवाड़ (25) गलत दिशा में 'टाटा हैरियर' चला रहा था, जिससे मंगलवार तड़के पुणे स्थित मंजरी-मुंधवा रोड पर यह हादसा हो गया, जिसमें वह भी घायल हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें तेज गति से आ रही एसयूवी मुर्गियों से भरे टेम्पो से टकरा जाती है।

पुलिस ने बताया कि टेम्पो चालक और उसका सहायक भी हादसे में घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने सौरभ गायकवाड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जो कथित तौर पर लापरवाही से और गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। हमने उसे हिरासत में नहीं लिया है, क्योंकि अभी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमुंबईदुबईबिहारउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप