लाइव न्यूज़ :

Mukhtar Ansari: अस्पताल से वापस बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी, जज से कहा था- "हुजूर जेल में 'स्लो प्वाइजन' दिया जा रहा है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 27, 2024 10:59 IST

बादां जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बाहुबली मुख्तार अंसारी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू से विदा होकर अब वापस बांदा जेल की बैरक में दाखिल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अंसारी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू से विदा होकर वापस बांदा जेल पहुंचामुख्तार को बीते मंगलवार को जेल के शौचालय के पास बेहोश हो जाने पर भर्ती कराया गया थामुख्तार ने कोर्ट में आरोप लगाया है कि बांदा जेल कर्मचारी उसे 'धीमा जहर' दे रहे हैं

लखनऊ: बादां जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बाहुबली मुख्तार अंसारी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू से विदा होकर अब वापस बांदा जेल की बैरक में दाखिल हो गया। मुख्तार को बीते मंगलवार को जेल के शौचालय के पास बेहोश हो जाने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

बेहोश होने से पहले मुख्तार ने पेट में दर्द और कब्ज की शिकायत थी। इलाज के बाद डॉक्टरों ने मुख्तार को देर शाम में छुट्टी दे दी। वहीं अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने पिछले हफ्ते बाराबंकी अदालत में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि बांदा जेल कर्मचारी उन्हें 'धीमा जहर' दे रहे थे और उनकी गहन चिकित्सा जांच की मांग की थी।

मुख्तार की तबिय़त खराब होने के बाद उसके बेटे उमर अंसारी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि उसके पिता को बांदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उमर ने पोस्ट में कहा, "मेरे पिता मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बहुत गंभीर है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।"

सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी पिछले तीन दिनों से यूरिनरी इन्फेक्शन से प्रभावित है। इस संबंध में सूत्रों ने बताया, "सोमवार और मंगलवार की रात लगभग 1 बजे मुख्तार अंसारी को जेल से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया था।"

उसके बाद बांदा जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के बाहर भारी सुरक्षा तैनात कर दी थी। इस वाकये से 5 दिन पहले गुरुवार को बाराबंकी की एमपी/एमएलए कोर्ट में गुरुवार को फर्जी एम्बुलेंस मामले में सुनवाई हुई थी। केस में मुख्तार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होना था लेकिन वो पेश नहीं हुआ। उसकी जगह डिप्टी जेलर महेंद्र सिंह कोर्ट में पेश हुए थे और उन्होंने कोर्ट को बताया था कि मुख्तार बीमार है। जिसके चलते वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने 29 मार्च की तारीख लगा दी थी।

वहीं मुख्तार की ओर से कोर्ट में पेश हुए वकील रणधीर सिंह सुमन ने कोर्ट में मुख्तार की ओर से एक एप्लिकेशन दी थी। जिस एप्लिकेशन में मुख्तार की तरफ से कहा था कि बीते 19 मार्च की रात को उसे खाने में कथिततौर पर जहरीला पदार्थ था। जिसके कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी।

मुख्तार ने कहा था, "मेरे हाथ-पैर और शरीर की नसों में दर्द हो रहा है। हाथ-पांव ठंडे हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मेरा दम निकल जाएगा। 40 दिन पहले भी मेरे खाने में धीमा जहर दिया गया था। जो स्टाफ खाना बनाने के बाद चख कर मुझे देता है, वह भी बीमार पड़ गया और उसका भी इलाज कराया गया। इसलिए इलाज के लिए व्यवस्था करवाई जाए। साथ ही मेडिकल बोर्ड बनाकर मामले की जांच करवाई जाए।"

मालूम हो कि मुख्तार को बीते 17 महीने में 8 बार अलग-अलग मामलो में कोर्ट से सजा हुई है। मुख्तार 25 अक्टूबर, 2005 से जेल में बंद है। उसके खिलाफ यूपी, दिल्ली, पंजाब में 65 मुकदमे दर्ज हैं। उसे 2 मामलों में उम्रकैद की सजा हुई है।

मुख्तार अंसारी मऊ निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रहा है। मुख्तार समय-समय पर सपा और बसपा दोनों दलों में रहा है। उसने आखिरी बार 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ा था।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीBanda Jailबांदाक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो