लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पहले 5वीं कक्षा की छात्रा के मुंह पर लगाया गया भूत जैसा मेकअप फिर जूते का माला पहनाकर करवाया गया परेड, महिला अधीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: December 7, 2022 13:14 IST

मामले में बोलते हुए लड़की के पिता ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी बेटी दमजीपुरा में आदिवासी मामलों के विभाग द्वारा चलाए जा रहे छात्रावास में 5वीं कक्षा की छात्रा है और जब वह उससे मिलने पहुंचे तब उसने उन्हें इस घटना की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में एक 5वीं कक्षा की छात्रा को जूतों माला पहनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसका पहले भूतों जैसा मेकअप किया गया फिर उसे माला पहनाकर घूमाया गया है। ऐसे में पीड़ित लड़की का कहना है कि वह दोबारा छात्रावास जाना नहीं चाहती है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पैसे चुराने के संदेह में एक छात्रावास अधीक्षक ने पांचवी कक्षा की छात्रा को कथित तौर पर जूतों की की माला पहनाकर छात्रावास में घुमाया जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

आपको बता दें कि घटना पिछले सप्ताह दमजीपुरा गांव के सरकारी आदिवासी बालिका छात्रावास की है। इसकी शिकायत करने लड़की के परिजन मंगलवार को जिलाधिकारी अमनवीर सिंह बैंस के कार्यालय पहुंचे थे। 

छात्रावास की महिला अधीक्षक को हटाया गया पद से

शिकायत पर बैंस ने कहा कि उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आदिवासी मामलों के विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि छात्रावास की महिला अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है। 

लड़की के पिता ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी बेटी दमजीपुरा में आदिवासी मामलों के विभाग द्वारा चलाए जा रहे छात्रावास में 5वीं कक्षा की छात्रा है और जब वह उससे मिलने पहुंचे तब उसने उन्हें घटना की जानकारी दी है। 

लड़की के पिता का क्या है आरोप

लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के चेहरे पर भूत जैसा दिखने वाला मेकअप किया गया और अधीक्षक ने दूसरी लड़की के 400 रुपए चोरी करने के आरोप में उसे जूतों की माला पहनाकर छात्रावास परिसर में घुमाया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उनकी बेटी छात्रावास में रहने को तैयार नहीं है। 

मामले के दिए गए है जांच के आदेश

इस पर बोलते हुए आदिवासी मामलों के विभाग की सहायक आयुक्त शिल्पा जैन ने बताया कि शिकायत के बाद छात्रावास अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं और इसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइमMadhya Pradeshchild
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा