लाइव न्यूज़ :

Motihari poisonous gas: जहरीली गैस से 4 लोगों की दम घुटने से मौत, तीन की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2024 17:47 IST

Motihari poisonous gas: अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर लोगों का आक्रोश भड़क गया और गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को मजदूर टैंक में उतर कर सेंटिंग को खोल रहे थे।एक के बाद एक सभी मजदूरों की हालत बिगड़ गई।शव को अस्पताल में रखकर परिजन और ग्रामीण हंगामा करने लगे।

पटनाः बिहार में मोतिहारी जिले के ढाका नगर परिषद क्षेत्र के लहन ढाका गांव में नवनिर्मित शौचालय टैंक का सेंट्रिंग खोलने के दौरान टैंक में से निकली जहरीली गैस से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं कई लोग बेहोश हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि रामचंद्र ठाकुर के घर में शौचालय के टैंक का निर्माण कराया गया था। गुरुवार को मजदूर टैंक में उतर कर उसकी सेंटिंग को खोल रहे थे। इसी दौरान एक के बाद एक सभी मजदूरों की हालत बिगड़ गई।

सभी को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर लोगों का आक्रोश भड़क गया और गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। शव को अस्पताल में रखकर परिजन और ग्रामीण हंगामा करने लगे।

लोगों ने एम्बुलेंस में भी तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत करने में जुट गई। मृतकों की पहचान योगेंद्र यादव, अब्दुल बकर, हुसैन अंसारी और वसी अहमद के रूप में हुई है, जबकि तीन बेहोश लोगों का इलाज कराया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो