लाइव न्यूज़ :

Motihari: प्यार में पागल बेटी सोनी कुमारी ने उठाया खौफनाक कदम?, प्रेमी के सथ मिलकर विधवा मां मंजू देवी को कुल्हाड़ी से काट डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2025 14:53 IST

Motihari: बेटी को अपनी मां की का बात ठीक नहीं लगा और अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को ही मौत की घाट उतार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक मंजू देवी के शव के पास से कुल्हाड़ी बरामद किया गया था जो खून से लथपथ था। डीएसपी अरेराज रंजन कुमार के नेतृत्व में तबातोड़ छापेमारी की गई। घटनास्थल से सबूत जुटाए और उसके बाद सोनी कुमारी को गिरफ्तार किया गया।

Motihari:बिहार के मोतिहारी में घिवाढार पंचायत से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटी ने प्रेम प्रसंग में अपनी विधवा मां की ही हत्या कर दी और घर में बाहर से ताला मारकर आशिक के साथ फरार हो गई। दरअसल, एक विधवा महिला मंजू देवी अपनी जवान बेटी सोनी कुमारी के साथ अकेले घर में रहती थी। लेकिन, बेटी सोनी कुमारी का कई युवकों के साथ प्यार का चक्कर चलता था। ऐसे में सोनी कुमारी की मां अपनी बेटी को उसके आचरण को लेकर लगातार डांट-फटकार लगाती थी। बताया जाता है कि लड़की की मां कई बार प्रेम प्रसंग को खत्म करने का सुझाव दी देती थी, लेकिन बेटी को अपनी मां की का बात ठीक नहीं लगा और अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को ही मौत की घाट उतार दिया।

घटना के बाद मृतक मंजू देवी के शव के पास से कुल्हाड़ी बरामद किया गया था जो खून से लथपथ था। वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसआईटी टीम का गठन किया और डीएसपी अरेराज रंजन कुमार के नेतृत्व में तबातोड़ छापेमारी की गई। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए और उसके बाद सोनी कुमारी को गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी रंजन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वृद्ध महिला अपनी बेटी सोनी कुमारी के साथ घर में ही रहती थी। लेकिन मौत के बाद बेटी लापता है। पुलिस को शक बेटी पर गई और बेटी को कई जगह छापेमारी करने के बाद गिरफ्तार किया गया। जब उसको कड़ाई से फटकार लगाई गई उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया कि सोनी कुमारी का कई लड़कों से प्रेम संबंध था, जिसे उसकी मां मंजू देवी ने विरोध किया था। मां की ओर से किए गए इस विरोध के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। घटना के दिन भी दोनों के बीच इस विवाद को लेकर तीखी बहस हुई और गुस्से में आकर सोनी ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से मार डाला।

हत्याकांड के बाद, सोनी ने अपनी मां के शव को घर में छोड़कर ताला बंद कर दिया और फरार हो गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई और लोगों का नाम सामने आ सकता है। यह घटना सुनकर हर कोई हैरान रह गया। यह मामला समाज में रिश्तों के टूटने और आपसी विश्वास की कमी को उजागर करता है। पुलिस का कहना है कि सोनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और उसे सख्त सजा दिलवाने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली