लाइव न्यूज़ :

मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई की कराई मेडिकल जांच, बुधवार को मानसा कोर्ट में करेगी पेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2022 21:13 IST

इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने मीडिया को बताते हुए कहा कि अदालत ने शर्तों के साथ ट्रांजिट रिमांड दिया है। पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को ले जाने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट करवाएगी, सुरक्षा के सभी उपायों को ध्यान में रखा जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस को मंगलवार को पटियाला कोर्ट से अनुमति के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने मानसा कोर्ट में पेश करेगी। गैंगस्टर की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने पहले दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। 

इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने मीडिया को बताते हुए कहा कि अदालत ने शर्तों के साथ ट्रांजिट रिमांड दिया है। पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को ले जाने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट करवाएगी, सुरक्षा के सभी उपायों को ध्यान में रखा जाएगा, उसे हथकड़ी पहनाई जाएगी और उसे बुलेट प्रूफ वाहन में ले जाया जाएगा।

वकील ने कहा, बिश्नोई को ले जाने से लेकर कोर्ट में पेश करने तक की पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कोर्ट ने एक विस्तृत आदेश पारित किया है कि पंजाब पुलिस उसके जीवन और सुरक्षा के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होगी और उसके साथ कोई दुर्घटना नहीं होनी चाहिए।

मंगलवार को दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टर को गिरफ्तार करने की अनुमति दी। इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की संलिप्तता होने की बात सामने आई है। बिश्नोई को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट में पंजाब पुलिस की कई बख्तरबंद गाड़ियां पहुंची। 

पंजाब पुलिस ने कोर्ट से बिश्नोई की कस्टडी की मांग की थी। पंजाब पुलिस का कहना है कि अभी तक गिरफ्तार लोगों के बयान से ये साफ है कि लारेंस बिश्नोई ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने का काम गैंग के लोगों को सौंपा था। वहीं दिल्ली पुलिस ने अब तक की पूछताछ में यह बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

बॉलीवुड चुस्कीमौत के 3 साल बाद सिद्धू मूसेवाला का गाना 'बरोटा' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर हुआ वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा