लाइव न्यूज़ :

Money Laundering Case: गिरफ्तार आईएएस पूजा सिंघल का नया ठिकाना होटवार जेल, 8 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2022 16:25 IST

Money laundering case: ईडी ने रांची और मुजफ्फरपुर में पूजा सिंघल के करीबी माने जाने वाले विशाल चौधरी और निशित केशरी के ठिकानों पर छापेमारी की थी.

Open in App
ठळक मुद्देपूजा सिंघल की ईडी रिमांड की अवधि आज 25 मई को पूरी हो रही थी. ईडी ने पूजा सिंघल से गिरफ्तारी के बाद लगातार 14 दिनों तक पूछताछ की है.सीए सुमन कुमार से 13 दिनों की पूछताछ के बाद 20 मई को जेल भेज दिया गया था.

रांचीः मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को आज ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद ईडी कोर्ट ने पूजा सिंघल को 8 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जेल भेज दिया गया.

पूजा की ईडी रिमांड की अवधि आज 25 मई को पूरी हो रही थी. ईडी की टीम ने पूजा सिंघल को 20 मई को तीसरी बार पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड पर लिया था. इससे पहले नौ मई को पूजा सिंघल को ईडी ने गिरफ्तार किया था. अब तक उन्हें तीन बार रिमांड पर लिया जा चुका है. पहली बार पांच दिन, दूसरी बार चार दिन व तीसरी बार पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था.

आज ही उनकी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत भी पूरी हो रही थी. अब पूजा सिंघल 8 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेगी. ईडी ने पूजा सिंघल से गिरफ्तारी के बाद लगातार 14 दिनों तक पूछताछ की है. नियमानुसार गिरफ्तार किसी आरोपित को अधिकतम 14 दिनों की हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है.

यह पूछताछ की अधिकतम सीमा है. इसी मामले में उनके पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार से 13 दिनों की पूछताछ के बाद 20 मई को जेल भेज दिया गया था. ईडी ने कल ही रांची और मुजफ्फरपुर में पूजा सिंघल के करीबी माने जाने वाले विशाल चौधरी और निशित केशरी के ठिकानों पर छापेमारी की थी.

जहां से करोड़ों के दस्तावेज बरामद किये गये. जिसके बाद विशाल चौधरी को हिरासत में ले लिया गया था. हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. सूत्रों के अनुसार पूजा सिंघल से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. उसी के आधार पर ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPooja Singhalझारखंडप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो