लाइव न्यूज़ :

हथियारों का जखीरा बरामद होने के बाद मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर उठे कई सवाल, कभी देश का नाम किया था रौशन

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 18, 2019 11:11 IST

12 अक्टूबर को लखनऊ में अब्बास अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। एक ही हथियार के लाइसेंस पर पांत असलहे खरीदने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित अब्बास अंसारी के बंगले पर छापेमारी की। अब्बास अंसारी शॉट गन शूटिंग के इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने माफिया डॉन बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली के वसंत कुंज स्थित घर पर छापेमारी की और 4,431 कारतूस समेत भारी मात्रा में करोड़ों के हथियार बरामद किए हैं। हाल ही में अब्बास अंसारी पर एक लाइसेंस पर ज्यादा हथियार खरीदने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। हथियारों का जखीरा बरामद होने के बाद से अब्बास अंसारी पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब्बास अंसारी के बारे में लिखा जा रहा है कि यह भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। बता दें कि मुख्तार अंसारी के ऊपर हत्या, फिरौती और अपहरण और हिंसा भड़काने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। आज भले ही अब्बास अंसारी पर गंभीर इल्जाम लग रहे हैं लेकिन कभी उन्होंने देश का नाम रौशन किया था। 

अब्बास अंसारी शॉट गन शूटिंग के इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। अब्बास अंसारी ने इंटरनेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया था। दुनिया के टॉप 10 शूटरों में शुमार अब्बास न सिर्फ नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। बल्कि दुनियाभर में कई पदक जीतकर देश का नाम रौशन भी कर चुके हैं। अब्बास अंसारी तीन बार नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। अब्बास अंसारी का जन्म उत्तर प्रदेश में 12 फरवरी 1992 में हुआ था। 

पुलिस को अब्बास अंसारी के घर से क्या-क्या बरामद हुआ? 

लखनऊ क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित अब्बास अंसारी के बंगले पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को इटली, ऑस्ट्रिया, स्लोवेनिया की रिवाल्वर, बन्दूक और कारतूस मिले। घर से इटली और स्लोवेनिया से खरीदी गई डबल बैरल और सिंगल बैरल बंदूक भी बरामद की गई है। 

पहले भी दर्ज हो चुके है केस 

12 अक्टूबर को लखनऊ में अब्बास अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। एक ही हथियार के लाइसेंस पर पांत असलहे खरीदने का मुकदमा दर्ज हुआ था। साथ ही फर्जी तरीके से आर्म्स लाइसेंस को दिल्ली ट्रांसफर कराने का भी मुकदमा दर्ज हुआ था। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये