लाइव न्यूज़ :

migrant crisis: साइकिल से दिल्ली से बिहार जाने के लिए निकला, कार ने मारी टक्कर, मौत, ट्रक पलटने से दो कामगार मरे, सात घायल

By भाषा | Updated: May 11, 2020 13:56 IST

17 मई तक देश भर में लॉकडाउन है। इस बीच हजारों कामगार साइकिल और पैदल ही घर को निकल गए हैं। जगह-जगह हादसे के शिकार भी बन रहे हैं। कई अपनी जान गवां चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक की पहचान सगीर अंसारी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सगीर अपने आठ अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली से छह मई को साइकिल से चला था।मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।

लखनऊ/गोरखपुरः साइकिल से बिहार जा रहे एक युवक की कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के पुलिस आयुक्त (दक्षिण) रईस अख्तर ने सोमवार को बताया कि 26 वर्षीय एक युवक शनिवार को साइकिल से दिल्ली से बिहार जाने के लिए निकला था तभी शहीद पथ पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।

युवक की पहचान सगीर अंसारी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सगीर अपने आठ अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली से छह मई को साइकिल से चला था। इस दुर्घटना के सिलसिले में कार मालिक अशोक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

सहजनवा थानाक्षेत्र के कसरवाल में सोमवार सुबह ट्रक पलटने से उसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये। सहजनवा के एसडीएम अनुज मलिक ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। मलिक ने बताया कि सभी मजदूर महाराजगंज जिले के रहने वाले हैं। वे हैदराबाद से पैदल ही अपने घरों की ओर आ रहे थे।

कानपुर में वे एक बालू से भरे ट्रक पर सवार हो गये जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। सहजनवा थाना प्रभारी डी के मिश्रा ने बताया कि मजदूरों के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरों के नाम परशुराम (42) और राहुल (22) हैं। सात घायलों का महाराजगंज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार चल रहा है। 

बिजली गिरने से झुलसे दो नाबालिगों की मौत

चित्रकूटजिले में मऊ थाना के सुहेल गांव में बिजली गिरने से झुलसे दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मऊ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुभाषचन्द्र चौरसिया ने बताया, "रविवार सुबह गांव के कुछ लोग अपने मवेशियों को यमुना नदी में पानी पिलाने जा रहे थे, तभी अचानक बारिश शुरू हो गयी और बिजली गिर गयी, जिससे झुलसकर शिवकुशल (15) और शिवराकेश (13) की मौके पर ही मौत हो गयी और रोहिणीदत्त (18) एवं जगन्नाथ (40) गंभीर रूप से झुलस गए हैं।" उन्होंने बताया, "ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और झुलसे लोगों को इलाज के लिए रामनगर के स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशदिल्लीबिहारगोरखपुरकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली