लाइव न्यूज़ :

मेघालय: क्लास में अंग्रेजी नहीं बोलने पर कक्षी 6 के छात्र को पहनाया गया गंदे जूतों का माला, परिवार वालों ने पुलिस से की शिकायत

By आजाद खान | Updated: August 3, 2023 10:03 IST

घटना के सामने आने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री रक्कम ए संगमा ने संबंधित जिले के उपायुक्त और शिक्षा विभाग से इस पर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा है कि जिला मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मिलने के बाद वे इस मामले की जांच करवाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय में एक स्कूल में छह साल के बच्चे को कड़ी सजा दी गई है। उसे पूरे स्कूल के सामने गंदे जूतों का माला पहनने पर मजबूर किया गया है। ऐसे में बच्चे के परिवार ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

शिलांग:  मेघालय में एक छात्र को क्लास में अंग्रेजी नहीं बोलने के कारण उसे कड़ी सजा दी गई है। स्कूल द्वारा कक्षा छह के छात्र को गंदे जूते का माला पहनने के लिए मजबूर किया गया है। यही नहीं उसे पूरे क्लास, टीचर्स और स्कूल के सामने अपमानित भी किया गया है। 

ऐसे में स्कूल द्वारा अपने बच्चे पर अत्याचार के खिलाफ पुलिस से इसकी शिकायत भी की गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि वह मामले की जांच करेंगे।

क्या है पूरा मामला

मेघालय के एक स्कूल के हेड मास्टर पर यह आरोप है कि उसने कथित तौर पर एक छात्र को गंदे जूतों का माला पहनने के लिए मजबूर किया है और अन्य छात्र और टीचर्स के सामने उसकी परेड कराई है। ऐसे में बच्चे के माता-पिता ने पुलिस और ग्राम प्रधान से इसकी शिकायत की है। 

एक अन्य शिकायक में ग्राम प्रधान द्वारा यह भी दावा किया गया है कि स्कूल द्वारा बच्चों को कई और सजा दी गई है जो बच्चों के लिए सही नहीं थी। उनके अनुसार, स्कूल में कूड़ेदान चाटने, शारीरिक दंड और बाल काटने जैसे कई अमानवीय दंड दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री ने घटना को बताया "दुर्भाग्यपूर्ण" 

ऐसे में घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री रक्कम ए संगमा ने संबंधित जिले के उपायुक्त और शिक्षा विभाग से इस पर रिपोर्ट मांगी है। यही नहीं उन्होंने घटना को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताते हुए कहा है कि वह जिला मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की जांच करेंगे। 

बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी भारतीय भाषाओं को राष्ट्रीय भाषाओं के रूप में मान्यता देती है। एनईपी 2020 आलोचनात्मक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने में मातृभाषा के सकारात्मक प्रभाव को मान्यता देता है। गौर करने वाली बात यह है कि खासी, गारो और जयन्तिया मेघालय में बोली और संचारित की जाने वाली प्रमुख भाषाएं हैं।​ 

 

टॅग्स :क्राइममेघालयPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए