लाइव न्यूज़ :

Meerut Murder News: खौफनाक मंजर, 8, 4 और 1 साल की बच्चे को नहीं बख्शा?, 3 बेटियों को धारदार हथियार से मार कर बोरी में भर बॉक्स में छिपाया, शव देख कांप जाएंगे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2025 12:34 IST

Meerut Murder News: मृत महिला के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को सुबह एक पुलिस अधिकारी ने दी। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बॉक्स में छिपा दिया गया था। सभी के सिर पर गहरी चोट थी।

Meerut Murder News: मेरठ शहर की घनी आबादी वाली बस्ती सुहेल गार्डन में परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले में तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इनमें से दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह जानकारी शुक्रवार को सुबह एक पुलिस अधिकारी ने दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की नौ जनवरी को हुई हत्या के मामले में मृत महिला के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से दो नामजद अभियुक्त और कुछ अन्य संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

एक नामजद अभियुक्त फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। नौ जनवरी, बृहस्पतिवार को शहर के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के सुहेल गार्डन में एक घर में पति-पत्नी के शव चादर में लिपटे मिले थे। उनकी तीन बेटियों को मारकर बोरी में भरा गया, फिर बिस्तर के बॉक्स में छिपा दिया गया था। सभी के सिर पर गहरी चोट थी।

गले पर भी धारदार हथियार के निशान मिले। घर के गेट पर बाहर से ताला लगा था। पुलिस ने मरने वालों की पहचान मोईन उर्फ मोईनुद्दीन (52), उनकी पत्नी आसमां (45) और उनकी तीन बेटियों अफ्शां (आठ वर्ष), अजीजा (चार वर्ष) और अदीबा (एक वर्ष) के रुप में की।

थाना लिसाड़ी गेट पुलिस के अनुसार, देर रात आसमां के भाई शमीम ने तहरीर दी जिसमें आसमां की देवरानी नजराना और दो भाइयों को नामजद किया है। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?