लाइव न्यूज़ :

शराब पीकर आया और पत्नी मीनू से झगड़ा, पति संजीव कुमार ने कहा- “कहीं जाकर मर जा”, जहर खाकर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 21:57 IST

मेरठः अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संजीव को फलावदा मार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देमवाना थाने में तहरीर दी थी कि बहन मीनू ने जहर खाकर जान दे दी है।मीनू के पति संजीव कुमार और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था।शराब पीने का आदी था और पति-पत्नी में झगड़ा होता था।

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की मवाना थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, गाजियाबाद के पतला गांव निवासी पंकज ने 28 सितंबर को मवाना थाने में तहरीर दी थी कि उसकी बहन मीनू ने जहर खाकर जान दे दी है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतका के भाई ने मीनू के पति संजीव कुमार और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका का अपने पति से आए दिन झगड़ा होता था और उसने उसके उकसावे में आकर जहर खा लिया था।

उन्होंने जांच के आधार पर बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। अधिकारियों के अनुसार, 27 सितंबर को हुए झगड़े के दौरान आरोपी ने गुस्से में पत्नी से कहा कि “कहीं जाकर मर जा”, जिसके बाद मीनू ने आक्रोश में जहर खा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संजीव को फलावदा मार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?