लाइव न्यूज़ :

आगे बैठो और छूने की कोशिश, 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा के सामने 48 वर्षीय कैब चालक शंकर ने किया अश्लील हरकत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2025 17:39 IST

पुलिस के अनुसार फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वाहन की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देघटना को लेकर रैपीडो की ओर से कोई प्रतिक्रया नहीं आई है।छात्रा तुरंत सतर्क हो गई और क्रांति चौक पर तैनात हमारे कुछ पुलिसवालों को देखा।कुछ दूरी तय करने के बाद, कैब रोक दी, जहाँ से छात्रा गाड़ी से उतरकर भागी।

नई दिल्लीः दिल्ली के मौरिस नगर इलाके में एक कॉलेज छात्रा के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में 48 वर्षीय कैब चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब 22 वर्षीय पीड़िता ने अपने कॉलेज जाने के लिए एक रैपीडो कैब बुक की थी। रास्ते में छात्रा ने चालक को अश्लील हरकत करते देखा, जिसके बाद वह बीच रास्ते में ही गाड़ी से उतर गई और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना को लेकर रैपीडो की ओर से कोई प्रतिक्रया नहीं आई है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया ने बताया, ‘‘यह घटना सोमवार को हुई जब एक छात्रा रैपिडो कैब में यात्रा कर रही थी। उसने देखा कि चालक का व्यवहार संदिग्ध था क्योंकि उसने उसे आगे की सीट पर बैठने के लिए कहा और फिर अनुचित व्यवहार करने लगा।’’ उन्होंने कहा ‘‘छात्रा तुरंत सतर्क हो गई और क्रांति चौक पर तैनात हमारे कुछ पुलिसवालों को देखा।

उसने उनसे संपर्क किया और शोर मचाया। जब तक पुलिसवाले कैब तक पहुँचे, चालक भाग चुका था। बाद में हमने रैपिडो से उसकी जानकारी हासिल की और उसे गिरफ्तार कर लिया।’’ पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु की रहने वाली छात्रा दो महीने पहले ही स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के बाद दिल्ली आई थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह उसे अपनी कक्षाओं के लिए देर हो रही थी इसलिए उसने एक कैब बुक की। ऐप पर अनुमानित आगमन समय 10 मिनट दिखा रहा था, लेकिन ड्राइवर ने उसे फोन करके यात्रा रद्द न करने का अनुरोध किया और उसे आश्वस्त किया कि वह रास्ते में है।

पुलिस के अनुसार, जब वह कैब में बैठी, तो शंकर ने पहले उसे आगे की सीट पर बैठने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया और पीछे की सीट पर बैठ गई। पुलिस ने बताया कि उसने कथित तौर पर उसे छूने की कोशिश की और जल्द ही गाड़ी चलाते समय अश्लील हरकत करने लगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता के विरोध करने और शोर मचाने के बावजूद, ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी नहीं रोकी।

उन्होंने बताया कि कुछ दूरी तय करने के बाद, उसने कैब रोक दी, जहाँ से छात्रा गाड़ी से उतरकर भागी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद, एक प्राथमिकी दर्ज की गई और मलका गंज निवासी शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया। कैब भी जब्त कर ली गई है। पुलिस के अनुसार फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वाहन की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसबेंगलुरुPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने