लाइव न्यूज़ :

Mathura Rail News: वीडियो बनाने के लिए कुछ भी करूंगा!, पटरी पर पत्थर रख बनाया वीडियो, मामला दर्ज, सोशल मीडिया पर क्या-क्या पोस्ट कर रहे लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2024 15:05 IST

Mathura Rail News: वीडियो में पूछने पर किशोर ने युवक को बताया कि वह फिरोजाबाद का रहने वाला है, फिलहाल नई बस्ती के निकट रह रहा है और वहीं एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देवह खेलते-खेलते इधर निकल आया और ऐसे ही पटरी पर पत्थर रख रहा था। मौजूद पुलिस कर्मियों को उस किशोर की करतूत के बारे में बताया। पुलिसकर्मियों ने उसे नाबालिग होने के नाते डांटा—फटकारा और भगा दिया।

Mathura Rail News: मथुरा जनपद में दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर एक किशोर द्वारा पटरी पर पत्थर रखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मथुरा जंक्शन के आरपीएफ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि शनिवार की शाम अमरनाथ विद्या आश्रम के निकट से गुजरते हुए एक युवक ने देखा कि एक लड़का दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक के पलवल—मथुरा सेक्शन में पटरी पर पत्थरों को रख रहा है। युवक ने उस किशोर का वीडियो बना लिया। वीडियो में पूछने पर किशोर ने युवक को बताया कि वह फिरोजाबाद का रहने वाला है, फिलहाल नई बस्ती के निकट रह रहा है और वहीं एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा है।

उसने बताया कि वह खेलते-खेलते इधर निकल आया और ऐसे ही पटरी पर पत्थर रख रहा था। इस पर वह युवक उसे कुछ दूरी पर स्थित भूतेश्वर रेलवे स्टेशन ले गया जहां मौजूद पुलिस कर्मियों को उस किशोर की करतूत के बारे में बताया। पुलिसकर्मियों ने उसे नाबालिग होने के नाते डांटा—फटकारा और भगा दिया।

युवक ने किशोर के खिलाफ कोई कार्रवाई ना होते देख वह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर डाल दी। गोस्वामी ने बताया कि जब यह मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने किशोर के खिलाफ सुसंगत धाराओं (रेलवे अधिनियम की धारा 147, 153 आदि) में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि किशोर को तलाश कर उसकी मंशा जानने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने यह हरकत किसी दुर्भावनावश अथवा किसी अन्य की साजिश या गलत मंशा के तहत तो नहीं की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभारतीय रेलउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली