लाइव न्यूज़ :

WB: स्थानीय तृणमूल नेताओं के खिलाफ माओवादियों ने लगाए धमकी भरे पोस्टर, डर के मारे शाम में अब TMC लीडर नहीं जा रहे है पार्टी ऑफिस

By आजाद खान | Updated: April 24, 2022 11:16 IST

बताया जा रहा है कि यह पोस्टर झारग्राम के मानिकपाड़ा फाड़ी के रामकृष्ण बाजार एवं सबडिहा स्टेशन से सटे इलाकों में लगाए गए है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में माओवादियों ने धमकी भरे पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में स्थानीय तृणमूल नेताओं को धमकाया गया है। इसके कारण स्थानीय तृणमूल नेता शाम ढलने के बाद पार्टी ऑफिस जाने से कतरा रहे है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले से एक पोस्टर मिला है जिसमें स्थानीय तृणमूल नेताओं को धमकी दी गई है। पोस्टर के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, पोस्टर के मिलने के बाद स्थानीय तृणमूल नेताओं में डर का माहौल है और वे इसके बाद से काफी एतिहात बरत रहे हैं। जागरण की एक खबर के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को यह सूचना मिली है कि आने वाले दिनों में माओवादी जंगलमहल क्षेत्र में कोई बड़ा हमला कर सकते हैं। इसके तहत इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जो पुलिसकर्मी छुट्टी पर गए थे, उनकी छुट्टियों को रद कर तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। 

माओवादियों ने क्या दी है धमकी

जागरण की एक खबर के अनुसार, झारग्राम के मानिकपाड़ा फाड़ी के रामकृष्ण बाजार एवं सबडिहा स्टेशन से सटे इलाकों में पोस्टर लगा गए हैं जिसमें स्थानीय तृणमूल नेताओं को धमकी दी गई है। उस पोस्टर में माओवादी नेता किशनजी का भी जिक्र किया गया है और उनके जयकार के नारे लिखे हुए हैं। पोस्टर में तृणमूल नेताओं को धमकी देते हुए यह लिखा हुआ है कि इतने दिनों तक तृणमूल ने जनता के साथ खिलवाड़ किया, अब माओवादी उसके नेताओं के साथ खेलेंगे। 

शाम ढलने के बाद ऑफिस नहीं जा रहे है स्थानीय तृणमूल नेता

वहीं इंडिया टुडे के मुताबिक, इस धमकी के बाद स्थानीय तृणमूल नेताओं ने शाम ढलने के बाद घरों से निकलना बंद कर ऑफिस जाने से परहेज करने लगे हैं। वहीं यह भी खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर और झारग्राम के जंगलमहल इलाके में माओवादी जमा हो रहे है और किसी बड़े हमले की फिराक में है। राज्य में ममता बनर्जी की सरकार के आने के बाद माओवादी हमले में कमी देखने को मिली है और ऐसे में माओवादी नेता किशनजी की पुलिस मुठभेड़ में मौत से बंगाल में माओवादी संगठन और कमजोर भी हुआ है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमाओवालीपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?