लाइव न्यूज़ :

मनसुख हिरेन मर्डर केस में NIA का दावा- एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा मुख्य साजिशकर्ता, हत्या के लिए सचिन वाझे से लिए 45 लाख रुपये

By विनीत कुमार | Updated: May 4, 2022 19:12 IST

मनसुख हिरेन मर्डर केस: एनआईए ने बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा है कि मनसुख हीरेन की हत्या का मुख्य आरोपी प्रदीप शर्मा है। जांच एजेंसी ने प्रदीप शर्मा द्वारा हत्या के लिए 45 लाख रुपये सचिन वाझे से लिए जाने का भी दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल हुई मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में एनआईए ने प्रदीप शर्मा को मुख्य साजिशकर्ता बताया है।एनआईए के अनुसार प्रदीप शर्मा ने हत्या के लिए सचिन वाझे से 45 लाख रुपये भी लिए थे।पिछले साल मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी गाड़ी मिली थी, ये गाड़ी मनसुख हिरेन की थी।

मुंबई: पिछले साल उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई में आवास के बाहर मिले विस्फोटकों से लदी गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन की मौत के मामले में जांच कर रही एनआईए ने बड़ा दावा किया है। एनआईए ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा कि मनसुख हिरेन की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा है।

एनआईए ने कोर्ट में दायर हलफनामे में ये भी कहा कि निलंबित मुंबई पुलिस अफसर सचिन वाझे से हिरेन की हत्या के लिए प्रदीप शर्मा ने 45 लाख रुपये लिए थे। प्रदीप शर्मा की ओर से जमानत के लिए दी गई याचिका के जवाब में एनआईए ने ये बातें अदालत से कही है।

गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला आवास ‘एंटीलिया’ के पास पिछले साल 25 फरवरी को जिलेटिन की 20 छड़ों के साथ एक स्कॉर्पियो कार मिली थी। पुलिस ने कहा था कि वाहन को एयरोली-मुलुंड पुल के पास से आठ फरवरी को चुराया गया था। बाद में इस वाहन के मालिक की पहचान मनसुख हिरेन के तौर पर हुई। 

हालांकि कुछ दिन बाद ही हिरेन ठाणे में मुंबई-रेती बंदर रोड पर खाड़ी के किनारे एक सुबह मृत पाए गए। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने तब गाड़ी चोरी के मामले में हिरेन का बयान भी दर्ज किया था। वाहनों के पुर्जों का कारोबार करने वाले हिरेन ने कहा था कि अपनी कार चोरी होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी।

प्रदीप शर्मा की याचिका पर 17 जुलाई को अगली सुनवाई

बहरहाल, मामले में जस्टिस ए एस चांदुरकर और जस्टिस जी ए सनप की खंडपीठ ने याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख तय की है। एनआईए ने अपने हलफनामे में कहा है कि प्रदीप शर्मा उस गिरोह के सक्रिय सदस्य थे जिसने अंबानी परिवार समेत लोगों को आतंकित करने की साजिश रची और फिर मनसुख हिरेन की हत्या कर दी। हलफनामे में कहा गया है कि हिरेन की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह इस साजिश के सबसे कमजोर कड़ी थे।

जांच एजेंसी के अनुसार हिरेन को पूरी साजिश की जानकारी थी और आरोपियों को डर था कि वे कहीं सार राज न बता दें। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे शर्मा को एनआईए ने पिछले साल 17 जून को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :मनसुख हिरनसचिन वाझेमुकेश अंबानीमुंबई पुलिसएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला