लाइव न्यूज़ :

नोएडा: 13 घंटे एंबुलेंस में कराहती 8 महीने की गर्भवती महिला, मौत, बेरहम अस्पताल चक्कर कटवाते रहे...

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 6, 2020 17:16 IST

नोएडा में 8 महीने की गर्भवती महिला की इलाज के आभाव में मौत. पत्नी को लेकर पति बिजेंद्र सिंह अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा लेकिन कोई भी अस्पताल गर्भवती महिला को एडमिट करने के लिए तैयार नहीं हुआ. इसी बीच दर्द से कराहती उसकी पत्नी ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया.

Open in App
ठळक मुद्देगौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने गर्भवती महिला की मौत के मामले में जांच के आदेश दे दिए है. मामले की जांच अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व मुनींद्र उपाध्याय और सीएमओ डॉ दीपक करेंगे.

नोएडा: कोरोना वायरस से जंग के बीच नोएडा में अस्पतालों की लापरवाही ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली. 8 महीने की गर्भवती पत्नी को लेकर पति बिजेंद्र सिंह अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा लेकिन कोई भी अस्पताल गर्भवती महिला को एडमिट करने के लिए तैयार नहीं हुआ.

इसी बीच दर्द से कराहती उसकी पत्नी ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार महिला के पति का कहना है "अस्पताल हमें एक जगह से दूसरे जगह रेफर करते रहे लेकिन मेरी पत्नी को भर्ती नहीं किया." अब गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी कह रहे हैं कि जिले के सभी अस्पतालों को इमरजेंसी केस को एडमिट करने के निर्देश दिए गये थे. हम मामले की जांच करेंगे. 

13 घंटे तक तड़पती रही गर्भवती महिला 

नोएडा से सटे गाज़ियाबाद के खोड़ा की रहने वाली 30 साल की नीलम 8 महीने की गर्भवती थी. बीते शुक्रवार को जब नीलम को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी तो उन्हें घरवाले अस्पताल में भर्ती कराने के लिए निकले. परिवार का कहना है कि 12 घंटे से ज्यादा वक्त तक किसी अस्पताल ने उन्हें एडमिट नहीं किया. 

अस्पताल करते रहे रेफर

मृतक महिला के परिवार ने बताया कि 6 अस्पतालों ने भर्ती करने इन्कार कर दिया. परिवार का कहना है कि नोएडा के ईएसआई, शारदा, जिम्स, वैशाली मैक्स फोर्टिस, और शिवालिक अस्पताल में नीलम को लेकर गये. 

बेड खाली नहीं होने का बहाना!

मृतक महिला के ससुराल वालों का कहना है कि सबसे पहले वो लोग नीलम को ईएसआई अस्पताल लेकर गए. उसके बाद सेक्टर 30 के अम्बेडकर अस्पताल और फिर वहां से प्राइवेट  अस्पताल शिवालिक लेकर गए. इसके बाद परिवार वाले Gims,फोर्टिस, और फिर वैशाली के मैक्स लेकर गये. लेकिन सभी अस्पतालों ने बेड खाली नहीं होने का हवाला देकर एडमिट करने से मना कर दिया. 

परिवार का कहना है कि इनमें से किसी अस्पताल ने नीलम को एडमिट नहीं किया. उस वक्त नीलम की हालत खराब हो रही थी और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण किसी अस्पताल ने नीलम को भर्ती नहीं किया. 12 घंटे से ज्यादा वक्त तक नीलम को इलाज के तरसती रही और एंबुलेंस में ही उसकी सांसे थम गईं और नीलम के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई. 

मामले की जांच के लिए टीम गठितगौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने गर्भवती महिला की मौत के मामले में जांच के आदेश दे दिए है. पूरे मामले की जांच अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व मुनींद्र उपाध्याय और सीएमओ डॉ दीपक करेंगे. CMO दीपक अहोरी ने कहा कि मामले के दोषियों के उपर कार्रवाई की जायेगी और कोशिश की जाएगी की आगे ऐसी घटना ना घटे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमगौतम बुद्ध नगरकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?