लाइव न्यूज़ :

दाऊद इब्राहिम का करीबी होने का दावा करने वाला शख्स ने दी राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: January 21, 2024 18:02 IST

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस ने अररिया जिले से एक 21 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैशख्स ने पुलिस को फोन कर 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर को "उड़ाने" की धमकी दी थीपुलिस ने कहा, शख्स का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन वह मानसिक रूप से अस्थिर है

पटना: बिहार पुलिस ने पुलिस को फोन करने और 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर को "उड़ाने" की धमकी देने के आरोप में अररिया जिले से एक 21 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अररिया के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फोन करने वाले की पहचान इंतेखाब आलम के रूप में हुई है। उसे शनिवार की देर रात पलासी थाना क्षेत्र के बलुआ कलियागंज स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया, ''उस व्यक्ति ने 19 जनवरी को 112 नंबर डायल किया था, जिस नंबर पर नागरिक आपातकालीन सहायता मांग सकते हैं। उसने दावा किया कि उसका नाम छोटा शकील है और वह दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी है।'' एसपी ने कहा, "आलम ने फोन पर कहा कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर को उड़ा देगा... उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन वह मानसिक रूप से अस्थिर लगता है।"

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि "मुद्दे की संवेदनशीलता" को देखते हुए पलासी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। सिंह ने कहा, “जैसे ही कॉल प्राप्त हुई, विवरण साइबर सेल के साथ साझा किया गया। जिस मोबाइल नंबर से उसने कॉल किया था वह उसके पिता के नाम पर पंजीकृत पाया गया।”

22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मंच साझा करेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा समारोह में 7,000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है।

वाराणसी के पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित दोपहर 12.20 बजे 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह करेंगे। समारोह दोपहर एक बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है। 22 जनवरी के आयोजन के बाद राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। पूरे भारत से प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के मंदिर में आने की उम्मीद है। 

टॅग्स :Bihar Policeराम मंदिरRam Mandir
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा