लाइव न्यूज़ :

75 वर्षीय महिला की हत्या व रेप के आरोप में शख्स हुआ गिरफ्तार, घटना के समय पशुशाला में सो रही थी महिला

By अनुराग आनंद | Updated: January 10, 2021 08:17 IST

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक 75 वर्षीय महिला का बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की पहचान मोदलपल्ले गांव के पास सुधाकर के रूप में की।आरोपी ने 75 वर्षीय महिला को गांव के बाहरी इलाके में बने पशुशाला में अकेले सोते हुए देखा।इसके बाद ही नशे में धुत शख्स ने इस घटना को अंजाम देकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की निर्मम गैंगरेप और हत्या को लेकर हो रहे हंगामा के बीच, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने 75 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया और फिर गला दबाकर उसे मार डाला। महिला ने सोने के जेवर पहन रखे थे, जिसे आरोपी अपने साथ ही ले गया। 

पुलिस के अनुसार, पिछले सप्ताह मंगलवार को चित्तूर जिले के थावनमपल्ले तालुका के कोथपल्ली गांव के बाहरी इलाके में एक मवेशी शेड के पास से एक मृत महिला के शव को बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद, आरोपियों को पकड़ने के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया गया।

चित्तूर पुलिस ने आरोपी का पता लगा, उसे गिरफ्तार किया-

शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की पहचान मोदलपल्ले गांव के पास सुधाकर के रूप में की। बाद में पूछताछ में पता चला कि वह एक आदतन अपराधी है। टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के अनुसार, उसके खिलाफ तवानमपल्ले पुलिस स्टेशन में कई अपराध के मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, पिछले हफ्ते, आरोपी ने 75 वर्षीय महिला को गांव के बाहरी इलाके में बने पशुशाला में अकेले सोते हुए देखा। इसके बाद उसने सो रही वृद्ध महिला का यौन उत्पीड़न किया। जब महिला ने चिल्लाने की कोशिश की, तो उसने उसका गला घोंट दिया।

बाद में, वह बुजुर्ग पीड़िता के सोने के गहने को खोलकर साथ ले भागा। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 302 (हत्या) और 380 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया है।

इससे पहले बदायूं में क्रुरता पूर्व एक महिला की रेप के बाद हत्या की गई-

बता दें कि इससे पहले यूपी के बदायूं में, एक 50 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मंदिर के पुजारी और उसके दो सहयोगियों द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

इस घटना ने 2012 के दिल्ली गैंगरेप और हत्या के मामले की तुलना की, जिसे निर्भया कांड भी कहा जाता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार, पैर में फ्रैक्चर, पसली टूटने, पसली टूटने और पीड़िता के निजी अंगों में गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई थी। इस घटना के बाद सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

टॅग्स :रेपहत्याकांडबदायूंआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?