लाइव न्यूज़ :

Wrestler Nisha's Murder Case: पुलिस ने रेसलर निशा की हत्या के मुख्य आरोपी कोच पवन को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2021 13:32 IST

सोनीपत में हुए रेसलर निशा और उसके भाई की हत्या के मुख्य आरोपी पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोच पवन और सचिन को द्वारका में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तारपुलिस ने पवन के पास से बरामद की लाइसेंसी पिस्टल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रेसलर निशा और उसके भाई की हत्या के मुख्य आरोपी कोच पवन को द्वारका से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पवन के साथ सचिन को भी हिरासत में लिया है। पवन के पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। इससे पहले हरियाणा पुलिस ने कोच पवन की सूचना देने पर एक लाख रुपये का ईनाम रखा था।  

पुलिस के मुताबिक पवन हत्या को अंजाम देने के बाद सचिन की बाइक से फरार हो गया था। बता दें कि हरियाणा के सोनीपत में कुश्ती अकादमी में महिला पहलवान निशा और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में पहलवान की मां को गंभीर रूप से चोट आई थी। हत्या का आरोप कोच पवन और उसके साथियों पर लगा था। 

निशा के घरवालों ने यह आरोप लगाया है कि कोच पवन निशा पर बुरी नजर रखता था, वह पिछले चार सालों से निशा को कुश्ती सिखा रहा था। जब निशा छेड़खानी का विरोध किया तो पवन उसकी और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। 

महिला पहलवान के घरवालों के मुताबिक उनकी बिटिया रेसलिंग में अपना नाम कमाना चाहती थी। निशा ने यूनिवर्सिटी लेवल पर गोल्ड मेडल भी जीता था। उन्होंने पवन पर ये आरोप लगाया था कि वह निशा से बार-बार पैसे मांगता था, उन्होंने उसे करीब 3.50 लाख रुपये भी दिए थे। यहां तक की निशा ने पुरस्कार राशि भी कोच को दे दी थी। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसHaryana Policeक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो