लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: निजी स्कूल के टीचर ने 3 साल के बच्चे को अपने दुपट्टे में बांधकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: June 20, 2023 11:22 IST

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यूरो किड्स की बिजनेस पार्टनर निवेदिता मुखर्जी का बयान भी सामने आया है। बयान में उन्होंने कहा है कि टीचर को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक टीचर को एक बच्चे को डुपट्टे से बांधते हुए देखा गया है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस से इसकी शिकायत भी हुई है।

मुंबई: सोशल प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर एक निजी स्कूल टीचर को एक तीन साल के बच्चों को दुपट्टे से बांधते हुए और उसे मारते हुए देखा गया है। घटना के सामने आने के बाद बच्चे के पिता द्वारा पुलिस से इसकी शिकायत भी की गई है। 

वहीं इस पर बोलते हुए यूरो किड्स स्कूल ने यह कहा है कि घटना के बाद टीचर को निलंबित कर दिया गया है और उनके नजर में बच्चों की सुरक्षा ज्यादा मायने रखती है। स्कूल ने यह भी कहा है कि आगे ऐसी घटना न हो वे इसका पूरा ध्यान रखेंगे साथ ही घटना के कारण छात्र के मानसिक परेशानी पर स्कूल ने पीड़ित बच्चे के परिवार की भी मदद की है।

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक क्लास में कुछ बच्चें हैं और वहां एक टीचर भी मौजूद है। वीडियो में आगे देखा गया है कि टीचर एक बच्चे को पकड़ती है और उसे एक जगह बैठाकर अपने दुपट्टे से बांध देती है। दावा यह भी है कि टीचर ने बच्चे को थप्पड़ भी मारा है। 

क्लिप के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि टीचर क्लास के दूसरे बच्चों को भी धमका रही है और उसकी बातें सुनकर बच्चे अपनी-अपनी जगह बैठ जाते है। घटना का पता तब चला जब बच्चे ने इसकी जानकारी अपनी माता पिता को दी और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना ठाणे के पंचपकड़ के यूरो किड्स स्कूल में घटी है। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बच्चे को टीचर द्वारा बांधते और उसे धमकी देते हुए देखा गया है। ऐसे में जब बच्चे ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी तो उन लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की है। 

यूरो किड्स की बिजनेस पार्टनर निवेदिता मुखर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि टीचर को तत्काल रूप से नौकरी से निकाल दिया गया है और साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि छात्रों की सुरक्षा स्कूल की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। यही नहीं मुखर्जी ने यह भी कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।  

टॅग्स :महाराष्ट्रThane Policeवायरल वीडियोchildक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने