लाइव न्यूज़ :

Maharashtra ki khabar: दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पुणे का वेटर गिरफ्तार, कुदाल से हमला कर शवों को टंकी में डाला था

By भाषा | Updated: June 6, 2020 19:41 IST

महाराष्ट्र के ठाणे में दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में पुणे से वेटर को अरेस्ट कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि हरीश शेट्टी (42) और नरेश पंडित (53) का शव शुक्रवार को मीरा रोड स्थित साबरी रेस्तरां सह बार की पानी की टंकी से बरामद हुआ था।उन्होंने बताया कि पुलिस टीम पुणे पहुंची और शुक्रवार को पार्वती इलाके से गिरफ्तार किया।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे स्थित मीरा रोड के एक रेस्तरां में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने का दावा करते हुए पुलिस ने पुणे के 35 वर्षीय एक वेटर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कल्लू यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और उसने 30 मई को कथित रूप से हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक खाने को लेकर हुए विवाद की वजह से आरोपी ने यह हत्या की। अधिकारी ने बताया कि हरीश शेट्टी (42) और नरेश पंडित (53) का शव शुक्रवार को मीरा रोड स्थित साबरी रेस्तरां सह बार की पानी की टंकी से बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि शेट्टी रेस्तरां में प्रबंधक का काम करता था जबकि पंडित सफाईकर्मी था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ितों के शरीर पर जख्म के कई निशान थे। जांच के दौरान पता चला कि अपराध के बाद यादव पुणे के रेस्तरां में काम करने लगा था।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस टीम पुणे पहुंची और शुक्रवार को पार्वती इलाके से गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान यादव ने दोनों की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि प्रबंधक स्वयं स्वादिष्ट खाना खाता था जबकि उसे खराब खाना देता था। इससे वह परेशान हो गया था और इसलिए शेट्टी और पंडित को रास्ते से हटाने का फैसला किया।’’

ठाणे ग्रामीण पुलिस की अपराध शाखा के निरीक्षक वेंकट अंधले ने बताया, ‘‘इसके बाद उसने सोते हुए दोनों पर कुदाल से हमला किया और उनके शवों को रेस्तरा की ही टंकी में डाल दिया।’’ उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपी वर्ष 2013 में कोलकाता में हुई हत्या के मामले में आरोपी था और जेल में कैद था।

बरेली में किसान की दिनदहाड़े निर्मम हत्या

गेहूं बेचने मंडी जा रहे एक किसान की शनिवार को दिनदहाड़े निमर्म हत्या कर दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बिथरीचैनपुर थानाक्षेत्र के अय्यापुर गांव निवासी विजनेश यादव :40: ट्रैक्टर से गेहूं बेचने बरेली मंडी जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब दस बजे रसुइया रेल फाटक के समीप हमलावरों ने पहले हवा में गोली चलाकर विजनेश से ट्रैक्टर रुकवाया, फिर बंदूक की जोर पर चार लोगों ने उसे पकड़ा। उन्होंने बताया कि पांचवें व्यक्ति ने पहले तलवार से किसान दोनों हाथ और दोनों पैर काट दिए और बाद में उन्होंने छटपटाते विजनेश को गोलियों से भून दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पांडेय ने बताया कि ग्राम अय्यापुर के अशोक कुमार, जीतू, परुशराम, सत्येंद्र और संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है ।

पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में युवक ने आत्महत्या की

बलिया जिले के पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में एक युवक ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के तिखमपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रांगण में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार सुबह टहलने निकले लोगों ने अमरुद के पेड़ पर करीब 32 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटकता दिखाई दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन जांच के बाद ही सबकुछ स्पष्ट होगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईपुणेथाइनहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़