लाइव न्यूज़ :

फेसबुक, एक फोटो और आत्महत्या! पिता ने किया अपने तीन बच्चों का मर्डर और फिर काट लिया अपना गला, जानिए पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 29, 2020 08:10 IST

नालासोपारा में एक पिता के अपने ही तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या और फिर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस घरेलू विवाद का संदेह जता रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा का सनसनीखेज मामला, पिता ने बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीपुलिस को घरेलू विवाद का शक, पत्नी से विवाद चल रहा था, फेसबुक पर पत्नी की एक तस्वीर देखकर परेशान हुआ था शख्स

पालघर जिले के नालासोपारा के बाबुल पाड़ा इलाके में शनिवार को कलियास परमार नामक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में 12 वर्ष के बेटे तथा आठ एवं तीन वर्ष की दो बेटियों की गला रेतकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली. पुलिस ने रविवार को कहा कि हो सकता है कि उसने घरेलू विवाद की वजह से यह कदम उठाया हो.

पुलिस ने अब इस पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है. जिला पुलिस अधीक्षक दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि परमार के घर के पास ही रह रहे उसके पिता के अनुसार उसकी पत्नी करीब डेढ़ महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी. शिंदे ने बताया कि शनिवार को परमार ने किसी के फेसबुक एकाउंट पर अपनी पत्नी की तस्वीर देखी और वह उसके बाद से परेशान हो गया.

संभवत: इसी बात से उसने यह कदम उठा लिया हो. पुलिस ने वह चाकू बरामद कर लिया है जिसका परमार ने बच्चों की हत्या और आत्महत्या के लिए इस्तेमाल किया. शिंदे ने बताया कि परमार ने शुरू में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन जब वह असफल रहा तब उसने अपना भी गला काट लिया.

शिंदे ने बताया कि परमार के पिता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम चार बजे चाय के लिए उसे बुलाने गए थे. उसने उनसे कहा था कि वह बाद में आएगा. लेकिन, जब रात आठ बजे परमार के पिता अपने बेटे के घर गए तो उन्होंने मकान अंदर से बंद पाया. अंदर से कोई जवाब नहीं पाकर परमार के पिता ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा और अपने बेटे एवं पोते-पोतियों को मृत पाया.

टॅग्स :पालघरमुंबईलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी