लाइव न्यूज़ :

नागपुर मामलाः कहां स्थानांतरित करें फायर स्टेशन?, 93 साल पुरानी इमारत का प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ रहा

By वसीम क़ुरैशी | Updated: August 6, 2020 20:04 IST

गौरतलब है कि 1700.8 वर्ग मीटर में बने इस फायर स्टेशन व कॉलोनी को तोड़कर नया बनाया जाना है. इसके लिए डिजाइन आदि तैयार हो चुका है. बताया गया है कि त्रिमूर्तिनगर का फायर स्टेशन बनाने वाले आर्किटेक्ट ने ही इसका डिजाइन भी तैयार किया है.

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के असर के बीच मनपा की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर बताई जा रही है.गंजीपेठ फायर स्टेशन व कॉलोनी के लिए 10 करोड़ से अधिक की लागत का इंतजाम करना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है.सूत्रों के अनुसार इनमें रहने वाले कर्मचारियों ने एक आवेदन देकर बताया कि कोविड-19 के असर वाले इस दौर में किराए का घर मिलने में दिक्कतें हो रही हैं.

नागपुरः मनपा ने अब तक न जाने कितनी शिकस्त हो चुकी इमारतों को नोटिस दिया होगा लेकिन उसकी ही एक शिकस्त हो चुकी इमारत के मामले में ‘चिराग तले अंधेरा’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है.

ये इमारत गंजीपेठ स्थित उपराजधानी का पहला फायर स्टेशन व कॉलोनी है. 93 साल पुरानी इस इमारत का प्लास्टर अब जगह-जगह से उखड़ रहा है. मनपा इस फायर स्टेशन को अस्थायी रूप से किसी दूसरी जगह स्थानांतरित करने की कोशिश में है लेकिन उसे अब तक मुनासिब जगह ही नहीं मिल पाई है.

1927 में बने फायर स्टेशन व कर्मचारियों की कॉलोनी के बुरे हाल हैं. 25 क्वार्टर वाली कॉलोनी के कर्मचारियों को भी दूसरी जगह शिफ्ट होने कह दिया गया है. सूत्रों के अनुसार इनमें रहने वाले कर्मचारियों ने एक आवेदन देकर बताया कि कोविड-19 के असर वाले इस दौर में किराए का घर मिलने में दिक्कतें हो रही हैं.

गौरतलब है कि 1700.8 वर्ग मीटर में बने इस फायर स्टेशन व कॉलोनी को तोड़कर नया बनाया जाना है. इसके लिए डिजाइन आदि तैयार हो चुका है. बताया गया है कि त्रिमूर्तिनगर का फायर स्टेशन बनाने वाले आर्किटेक्ट ने ही इसका डिजाइन भी तैयार किया है.

बजट पर अटका सवाल

कोविड-19 के असर के बीच मनपा की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर बताई जा रही है. ऐेसे में गंजीपेठ फायर स्टेशन व कॉलोनी के लिए 10 करोड़ से अधिक की लागत का इंतजाम करना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है.

टॅग्स :नागपुरमुंबईभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला