लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: प्रेमी के संग पकड़ी गई विवाहिता, ससुरालवालों ने कर दी धुनाई, दोनों को कुएं में फेंका

By अंजली चौहान | Updated: August 27, 2025 18:08 IST

Nanded News: उमरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के ससुराल वालों ने उन्हें उसके घर पर एक साथ पाकर उसके मायके वालों को बुलाया और दोनों को उनके हवाले कर दिया।

Open in App

Nanded News: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह मामला जिले गोलेगाँव का है जहां महिला को उसके प्रेमी संग परिवार वालों ने पकड़ लिया। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला और उसके प्रेमी के साथ पिटाई की और उन्हें कुएं में फेंक दिया। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के परिवार वालों ने महिला और उसके प्रेमी को मिलते हुए पकड़े जाने पर उसकी पिटाई की। बाद में, परिवार वालों ने दोनों को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक कुएँ में फेंक दिया। यह कथित घटना सोमवार, 25 अगस्त की दोपहर को हुई।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पुरुष के शव की तलाश शुरू कर दी गई है। जाँच के दौरान, पुलिस को पता चला कि मृतक महिला की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी। घटना वाले दिन, बोरजुन्नी गाँव निवासी महिला का प्रेमी, गोलेगाँव गाँव में उससे मिलने गया था।

हालाँकि, दोनों को उसके घर पर रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद, महिला के ससुराल वालों ने उसके परिवार वालों को बुलाकर दोनों को उनके हवाले कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला और उसके प्रेमी को उसके परिवार के सदस्यों ने बोरजुन्नी जाते समय रास्ते में कथित तौर पर पीटा और उमरी थाना क्षेत्र के ककराला इलाके में एक कुएं में फेंक दिया। अधिकारियों ने यह भी कहा कि महिला के पिता, चाचा और दादा कथित तौर पर हत्याओं में शामिल थे। घटना के बाद, मृतक के पिता ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर दावा किया कि उसने ही अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या की है।

हालांकि, पुलिस जांच में पता चला कि मृतक महिला के चाचा और दादा भी इस घटना में शामिल थे। पुलिस पीड़ितों की उम्र का पता लगा रही है और उन्होंने महिला के पिता, दादा और चाचा को हिरासत में ले लिया है। इस बीच, घटना के संबंध में जांच जारी है।

टॅग्स :महाराष्ट्रहत्याक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?