लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Ki Khabar: व्यक्ति ने पत्नी समेत दो लोगों पर कुल्हाड़ी से किया हमला, प्रेमी संग करने वाली थी शादी, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 16, 2020 19:56 IST

अधिकारी ने बताया हमले में दीपाली, प्रेमी नितेश और महिला के दादा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमाली ने दीपाली वाघ (24) से शादी की थी और दंपति की तीन साल की एक बेटी भी है।कोविड-19 को देखते हुए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से शहर आए हैं।

पालघर:महाराष्ट्र में पालघर जिले के जवाहर तालुका में 35 साल के व्यक्ति ने अलग रह रही पत्नी और दो अन्य पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जवाहर थाने में सहायक पुलिस निरीक्षक एबी लेंगरे ने बताया कि राजू माली ने बुधवार तड़के अलग रह रही अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और पत्नी के दादा पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, माली ने दीपाली वाघ (24) से शादी की थी और दंपति की तीन साल की एक बेटी भी है। अधिकारी ने बताया कि पति और पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को हाल में पता चला कि दीपाली, नितेश जुवाले से शादी करने की योजना बना रही है और दोनों कोविड-19 को देखते हुए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से शहर आए हैं।

दीपाली एरोली में काम करती है। अधिकारी ने बताया हमले में दीपाली, प्रेमी नितेश और महिला के दादा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए