लाइव न्यूज़ :

महंत नरेंद्र गिरि की मौतः आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप को कोर्ट ने सात दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 27, 2021 17:20 IST

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ ने तीनों आरोपियों को 28 सितंबर सुबह नौ बजे से चार अक्टूबर शाम पांच बजे तक सात दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे22 सितंबर को अदालत में पेश किया गया था।वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए तीनों आरोपियों का पक्ष सुना गया।सीबीआई रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

प्रयागराजः अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या के मामले में यहां की एक अदालत ने सोमवार को तीनों आरोपियों को सात दिन के सीबीआई रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नैनी जेल में बंद आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को रिमांड पर लेने का प्रार्थना पत्र रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था।

अग्रहरि ने बताया कि सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए तीनों आरोपियों का पक्ष सुना गया जिन्होंने सीबीआई रिमांड को लेकर किसी तरह की आपत्ति नहीं की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ ने तीनों आरोपियों को 28 सितंबर सुबह नौ बजे से चार अक्टूबर शाम पांच बजे तक सात दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि 20 सितंबर, 2021 को महंत नरेंद्र गिरि अपने मठ बाघंबरी गद्दी में मृत पाए गए थे। पुलिस के मुताबिक, गिरि ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिनके कथित सुसाइड नोट में उक्त तीन आरोपियों को जिम्मेदार बताया गया था।

घटना के अगले ही दिन 21 सितंबर को दो आरोपियों- आनंद गिरि और अद्या प्रसाद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हें 22 सितंबर को अदालत में पेश किया गया। वहीं, तीसरे आरोपी संदीप तिवारी को 22 सितंबर को गिरफ्तार किया गया और 23 सितंबर को अदालत में पेश किया गया। इन तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 

टॅग्स :महंत नरेंद्र गिरिप्रयागराजउत्तर प्रदेशसीबीआईयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला