लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: युवक का अपरहण कर मौत के घाट उतारा, सबूत मिटाने के लिए लाश को दफनाया

By संजय परोहा | Updated: July 30, 2023 17:05 IST

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों की शिकायत पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुटी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 364, 302, 201, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआधा दर्जन बदमाशों ने मिलकर पहले तो युवक का अपहरण कर उसे बेरहमी से मारा पीटा फिर गला घोंटकर हत्या कर दीपुलिस से बचने के लिए उन सभी ने आधी रात को नदी किनारे गड्ढा खोदकर उसके शव को दफना भी दिया

जबलपुर: अधारताल थानाक्षेत्र में आधा दर्जन बदमाशों ने मिलकर पहले तो युवक का अपहरण कर उसे बेरहमी से मारा पीटा फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए उन सभी ने आधी रात को नदी किनारे गड्ढा खोदकर उसके शव को दफना भी दिया। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों की शिकायत पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुटी थी। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 364, 302, 201, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक करौंदा बायपास के पास रहने वाला रामू गुप्ता 8 जुलाई को घर से निकला तो फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले तो उसे अपने स्तर पर खोजा और जब कुछ पता नहीं चला तो थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। 

मामले की जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि रामू की राजेश ठाकुर और उसके साथियों से किसी बात को लेकर बुराई थी और आखिरी बार वह उन्हीं के साथ देखा गया था। पुलिस ने शंका के आधार पर पूछताछ की तो पता चला कि  8 जुलाई को रामू जब अपने घर जा रहा था, तभी उसे रास्ते में अजीत और अमन कोरी मिले। उन दोनों ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ मोपेड पर बैठाया और फ्यूचर नगर की ओर ले गए। 

जहां उन दोनों ने टॉयलेट करने के बहाने गाड़ी रोकी और जैसे ही रामू नीचे उतरा तो वहां राजेश ठाकुर, प्रिंसू ,विकास कोरी और सूरज जायसवाल खड़े थे। इन सभी ने मिलकर रामू  को जमीन पर  लिटाकर लात-घूसों से पीटा फिर और जब वह अधमरा हो गया तो  उसे मोपेड में बैठाकर फिर से ग्राम बघेली परियट पुल के पास ले गए। जहां परियट नदी के किनारे आम के पेड़ के पास ले जाकर सभी ने बेल्ट का फंदा बनाकर रामू के गले में डाला और फांसी लगने लगे। 

बेल्ट टूटने के बाद सभी ने मिलकर लोवर के नाड़े से रामू का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने गड्ढा खोदा और उसे वहीं गड़ा दिया। पुलिस ने नायब तहसीलदार की उपस्थिति में शव को गड्ढे से बाहर निकलवा लिया है।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपियों ने अच्छी तरह साक्ष्यों को मिटाया। उन्होंने मौके पर कुछ भी नहीं छोड़ा। जहां तक कि मृतक रामू गुप्ता की चप्पल और मोबाइल भी तोड़कर परियट नदी में बहा दिया।

टॅग्स :जबलपुरमध्य प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार