लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में फिर गैंगरेप की घटना, लड़की को किडनैप कर रेप फिर मरा हुआ समझ जंगल में फेंका

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 13, 2018 10:54 IST

मध्य प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते कुछ दिनों में  मंदसौर, सतना, सागर, बैतूल और भोपाल के बाद गैंगरेप की यह छठवीं घटना है। 

Open in App

इंदौर, 13 जुलाई: मध्य प्रदेश में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मानों सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंदसौर के बाद ताजा मामला टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। यहां चार लोगों ने मिलकर एक सुनसान जगह पर नाबालिग लड़की से रेप किया फिर उसे मरा हुआ समझकर जंगल में फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता की हालत इतनी गंभीर बनी हुई है कि वह अस्पताल में भर्ती में है। 

मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानकारियों के मुताबिक टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता का परिवार रहता है। गांव के ही कुछ लोगों से पीड़िता का विवाद चल रहा था। बुधवार( 11 जुलाई)  को भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ेंः- ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्र ने की आत्महत्या, फांसी लगाते हुए बनाया लाइव वीडियो

पीड़िता इसी की शिकायत लेकर थाने जा रही थी। इस दौरान बीच रास्ते में चार लोगों ने उसको किडनैप किया और सुनसान जगह पर ले जाकर दरिंदगी की। आरोपियों ने उसको मरा समझकर वहीं छोड़ा और फरार हो गए। अगले दिन 12 जुलाई को  ग्रामीणों ने पीड़िता को बेहोशी की हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता को पहले टीकमगढ़ ले जाया गया, मगर गंभीर हालत को देखते हुए वह झांसी रेफर कर दी गई। 

पुलिस ने इस मामले में केस तो दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते कुछ दिनों में  मंदसौर, सतना, सागर, बैतूल और भोपाल के बाद गैंगरेप की यह छठवीं घटना है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मध्य प्रदेशगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी