लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले निकाले जा रहे धार्मिक जुलूस पर पथराव, मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर में तनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2024 12:33 IST

मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर में एक धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों के साथ कुछ लोगों द्वारा झगड़ा और पथराव किये जाने के बाद जिला प्रशासन ने तीन इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के शाजापुर शहर में तनाव धार्मिक जुलूस पर पथराव का आरोपधारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू

भोपाल: मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर में एक धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों के साथ कुछ लोगों द्वारा झगड़ा और पथराव किये जाने के बाद जिला प्रशासन ने तीन इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोमवार शाम मगरिया इलाके में हुई इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इलाके में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है और इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

शाजापुर कलेक्टर रिजु बाफना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि तीन क्षेत्रों - मगरिया, काछीवाड़ा और लालपुरा में तत्काल प्रभाव से आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है और उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जुलूस में शामिल मोहित राठौड़ की शिकायत पर दर्ज की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के अनुसार, जब वे लोग अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले नियमित शाम का जुलूस निकाल रहे थे तब सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे सात-आठ लोगों ने एक मस्जिद के पास नाग-नागिन रोड पर लोगों के एक समूह को रोका। 

प्राथमिकी में कहा गया है कि व्यक्तियों ने उनसे इलाके से जुलूस नहीं निकालने को कहा और इसके बाद लोगों का एक समूह वहां इकट्ठा हो गया। इसमें कहा गया कि जुलूस में शामिल लोगों के साथ मारपीट की गई और उन पर पथराव किया गया। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन पर तलवारों से भी हमला किया गया और छतों से पत्थर फेंके गए। शिकायत के बाद पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। घटना के बाद उज्जैन के संभागायुक्त संजय गोयल और पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये। घटना के बाद शाजापुर विधायक अरुण भीमावद स्थानीय पुलिस स्टेशन गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :मध्य प्रदेशMadhya Pradesh Policeक्राइमराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े