लाइव न्यूज़ :

MP: नाबालिग दलित लड़की को स्कूल जाने से रोकने पर हुई हिंसक झड़प, कई घायल, 7 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2022 07:49 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग दलित लड़कियों के स्कूल से घर आते समय रास्त रोका था। उन लोगों ने उनके बस्ते भी छिने थे और स्कूल न जाने की बात भी कही थी।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग दलित लड़की को स्कूल नहीं जाने देने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार हुए है। गिरफ्तारी से पहले लड़की के घर वाले और गिरफ्तार आरोपियों के बीच झगड़ा भी हुआ था।गांव की दूसरी लड़कियां नहीं स्कूल जाती है इसलिए उन्हें भी नहीं जाना होगा, इसे लेकर हंगामा हुआ था।

भोपाल: पुलिस ने एक नाबालिग दलित लड़की को स्कूल जाने से रोकने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों के एक समूह ने यह कह कर लड़की को स्कूल जाने से रोका कि अन्य लड़कियां भी स्कूल नहीं जाती हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। यह मामला मध्य प्रदेश के शाजापुर का है। 

पुलिस ने बताया कि बवालियाखेड़ी गांव में कथित घटना के बाद लड़की के परिवार और गिरफ्तार किए गए लोगों के परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हो गए है। 

क्या है पूरा मामला

कोतवाली थाना प्रभारी अवधेश कुमार शेषा ने शिकायत के हवाले से बताया कि घटना उस समय हुई जब अनुसूचित जाति समुदाय की 16 वर्षीय लड़की शनिवार दोपहर स्थानीय स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने लड़की का रास्ता रोका, उसका बस्ता छीना और उससे स्कूल नहीं जाने को कहा था। 

7 लोगों पर हुआ मामला दर्ज 

दलित लड़कियों का रास्ता रोकन वाले लोगों ने कहा कि गांव की अन्य लड़कियां भी स्कूल नहीं जाती हैं, इसलिए वे भी नहीं जाएंगी। बाद में लड़की के परिवार के लोगों और आरोपियों के परिजनों के बीच इसी बात पर झड़प हुई। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस ने भादंवि और अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 

छेड़छाड़ से परेशान दलित छात्रा ने की आत्महत्या 

इससे पहले पीलीभीत जिले में एक और घटना घटी थी जहां कथित तौर पर छेड़छाड़ से परेशान एक दलित छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सुनील दत्त ने लड़की के परिजनों के हवाले से बताया कि सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की शहर के एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। 

लड़की के परिजन के समझाने के बाद भी लड़का करता था परेशान

आरोप है कि गांव का ही रहने वाला संजय नामक युवक पीछा करके उसे परेशान करता था। छात्रा के परिजनों ने कई बार आरोपी को समझाया था लेकिन इसके बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। 

तंग आकर छात्रा ने की सुसाइड

उन्होंने बताया कि आरोप है कि छेड़छाड़ से परेशान होकर सोमवार देर शाम को छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshआत्महत्या प्रयासsuicide attemptPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट