लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में पड़ा रहा दिव्यांग का शव, चींटियां लगने और दुर्गंध आने के बाद पता चला

By भाषा | Updated: August 7, 2020 19:05 IST

अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अशोक गुप्ता ने इस बात को स्वीकार किया कि अस्पताल के कर्मचारियों को पता नहीं चला कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले देवेन्द्र वर्मा की मृत्यु वास्तव में कब हुई।

Open in App
ठळक मुद्देवार्ड के अन्य मरीज़ों ने उसके बिस्तर से बदबू आने की शिकायत दूसरे दिन सुबह की। अस्पताल के कर्मचारियों को दी तब उसके बारे में पता चला और डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। जब उसे लावारिस हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो पुलिस को इसकी सूचना दी गयी थी।

मुरैनाः मुरैना के जिला अस्पताल में 35 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति का शव कथित तौर पर मृत्यु के बाद रात भर वार्ड के बिस्तर पर पड़ा रहा और शव में चींटियां लगने और दुर्गंध आने के बाद उसकी मौत का पता चल सका।

एक चिकित्सक ने बताया कि हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल के कर्मचारियों को इस मरीज की मौत का पता तब चला जब वार्ड के अन्य मरीज़ों ने उसके बिस्तर से बदबू आने की शिकायत दूसरे दिन सुबह की। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अशोक गुप्ता ने इस बात को स्वीकार किया कि अस्पताल के कर्मचारियों को पता नहीं चला कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले देवेन्द्र वर्मा की मृत्यु वास्तव में कब हुई।

देवेन्द्र की मृत्यु बुधवार रात को ही हो गयी थी और अगली सुबह जब वार्ड के अन्य मरीजों ने उसके बिस्तर से बदबू आने की सूचना अस्पताल के कर्मचारियों को दी तब उसके बारे में पता चला और डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे इसकी सूचना पुलिस को दी।

हालांकि अस्पताल के नर्सिग स्टाफ ने कहा कि उन्होंने सिविल सर्जन को मरीज की बिगड़ती हालत के बारे में सूचित कर दिया था तथा सुझाव दिया था कि मरीज को बेहतर उपचार के लिये संभागीय मुख्यालय ग्वालियर में स्थानांतरित किया जाना चाहिये, लेकिन उस पर कुछ नहीं हुआ।

गुप्ता ने बताया कि देवेन्द्र की मौत की जानकारी हमें बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मिली। संभवत उसकी मौत पहले हो गयी थी। उसे बार बार दस्त होने की शिकायत थी। उन्होंने बताया कि जब उसे लावारिस हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो पुलिस को इसकी सूचना दी गयी थी।

लेकिन वह उसके परिजन को खोज नहीं सके। देवेन्द्र की मौत की सूचना जब वायरल हुयी तब उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। गुप्ता ने बताया कि एक पैर से दिव्यांग देवेन्द्र को 31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में हमें ग्वालियर के गणेशपुरा इलाके में रहने वाली उसकी बहन के बारे में पता चला। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा