लाइव न्यूज़ :

मधुबनीः 8 वर्षीय दलित लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, सुशील कुमार राय और ओम प्रकाश झा को मौत की सजा और 2.4 लाख रुपये का जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2025 12:08 IST

एससी/एसटी मामलों के विशेष न्यायाधीश और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयद मोहम्मद फजलुल बारी ने दोनों दोषियों - सुशील कुमार राय और ओम प्रकाश झा, प्रत्येक पर 1.2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देमामला 22 जून 2023 को जयनगर थाना क्षेत्र की घटना से संबंधित है। अभियोजन पक्ष ने अदालत से मृत्यु दंड देने का आग्रह किया था।कोसी कॉलोनी के कमरे में ले गए, जहां बलात्कार किया।

मधुबनीःबिहार के मधुबनी जिले की एक अदालत ने आठ वर्षीय दलित लड़की के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या के मामले में शनिवार को दो व्यक्तियों को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई। एससी/एसटी मामलों के विशेष न्यायाधीश और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयद मोहम्मद फजलुल बारी ने दोनों दोषियों - सुशील कुमार राय और ओम प्रकाश झा, प्रत्येक पर 1.2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

यह मामला 22 जून 2023 को जयनगर थाना क्षेत्र की घटना से संबंधित है। अदालत द्वारा फैसला सुनाये जाने के बाद, पत्रकारों से बात करते हुए विशेष लोक अभियोजक सपन कुमार सिंह ने कहा, ‘‘यह 'दुर्लभतम' मामला है और अभियोजन पक्ष ने अदालत से मृत्यु दंड देने का आग्रह किया था।

बचाव पक्ष के वकील ने आरोपियों के पक्ष में दलील दी, लेकिन अदालत ने दोनों आरोपियों को मृत्यु दंड देने की अभियोजन की मांग को बरकरार रखा।’’ घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बच्ची (मृतका) के परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर जयनगर बाजार ले गए। फिर वे उसे कोसी कॉलोनी के एक कमरे में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया।

जब बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। अगले ही दिन, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची का शव बरामद कर लिया।’’ आरोपियों के परिवार के सदस्यों ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceकोर्टगैंगरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली