लाइव न्यूज़ :

मधुबनीः शौच के लिए घर से बाहर निकली थी 17 वर्षीय नाबालिग, 3 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2025 16:25 IST

Madhubani: सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार और एफएसएल अधिकारी प्रियंका ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने बुधवार सुबह सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Madhubani: बिहार में मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां मंगलवार रात मनचलों ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गांव के ही तीन युवकों पर इस जघन्य अपराध का आरोप है। परिजनों के मुताबिक, पीड़िता मंगलवार रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और जबरन एक सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता के एक रिश्तेदार ने उसे संदिग्ध स्थिति में देखा और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। जिसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने बुधवार सुबह सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जिसके बाद सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार और एफएसएल अधिकारी प्रियंका ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की है और घटनास्थल से कुछ सबूत जमा किए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बुधवार शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।

लेकिन थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इन तीनों आरोपी युवकों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चल रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो