लाइव न्यूज़ :

मधेपुराः हाइवा ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मारी, भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत, कई घायल, गंगा स्नान करने जा रहे थे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2023 14:28 IST

बिहार में सहरसा जिले के बसनही अंतर्गत दुर्गापुर भद्दी से ऑटो पर 13 व्यक्ति सवार होकर गंगा स्नान के लिए भागलपुर जिले के महादेव घाट जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअन्य की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पटनाः बिहार के मधेपुरा जिले में रफ्तार का कहर सामने आया है, जहां सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में हाईवा ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें में घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को अस्पताल भेजा गया।

इलाज के दौरान भी चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के बसनही अंतर्गत दुर्गापुर भद्दी से ऑटो पर 13 व्यक्ति सवार होकर गंगा स्नान के लिए भागलपुर जिले के महादेव घाट जा रहे थे।

इसी दौरान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसई स्कूल के समीप एसएच 58 पर अज्ञात हाईवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही चौसा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है एवं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली