लाइव न्यूज़ :

यूपी विधानसभा के सामने दंपती ने की आत्मदाह की कोशिश, सपा कार्यकर्ता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: June 13, 2018 16:45 IST

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ साल 2015 में रेप हुआ था जिस पर अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला।  

Open in App

लखनऊ, 13 जून: उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने एक महिला ने अपने पति के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला ने समाजवादी पार्ट के कार्यकर्ता पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ साल 2015 में रेप हुआ था जिस पर अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला।  उन्होंने बताया कि उन्हें केस को वापस लेने के लिए दवाब बनाया जा रहा है।  इसके साथ ही उसने अनुरोध किया कि आरोपी को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार किया जाए।

उत्तर प्रदेश में ऐसा मामला पहली बार सामने नहीं आया। इससे पहले 8 अप्रैल को एक किशोरी ने विधायक पर दुष्कर्म और विधायक के दबाव में पुलिस की ओर से रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास पर परिवार सहित आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसके बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए और विधायक पर पाक्सो ऐक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

ये भी पढ़ें: पॉर्न एडिक्ट भाई ने बहन का रेप कर किया प्रग्नेंट, पूरी वारदात जान शर्म से झुक जाएगा आपका सिर

इसके बाद विधायक समर्थकों पर डीएम से शिकायत के बाद केस दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस ने विधायक के भाई पर कोई केस नहीं किया और पीड़िता के पिता को जेल भेज दिया गया था। जेल में चार दिन बाद पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गई जिसके बाद विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। पीड़िता के पिता के पोस्टमार्टम के बाद हत्या की धारा जोड़ी गई। लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसवाले निलंबित किए गए, जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। उन्नाव गैंगरेप की जाँच के लिए गठित एसआईटी ने रिपोर्ट दी।

ये भी पढ़ें: NEET परीक्षा पास करने वाले छात्र ने की भाई की हत्या, शव ठिकाने लगाने के लिए बैग में भरकर पहुंचा वृंदावन 

एसआईटी ने पीड़िता के परिवार पर दबाव और उसके पिता की हवालात में मौत में लापरवाही की बात की।बाद में जाके बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी। विधायक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ ही पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्वतःसंज्ञान लेकर मामले की सुनवाई करते हुए यूपी पुलिस को जवाब तलब किया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें! 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीक्राइम न्यूज हिंदीउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?