पॉर्न एडिक्ट भाई ने बहन का रेप कर किया प्रग्नेंट, पूरी वारदात जान शर्म से झुक जाएगा आपका सिर

By पल्लवी कुमारी | Published: June 12, 2018 03:58 PM2018-06-12T15:58:28+5:302018-06-12T15:59:43+5:30

पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोर को पॉर्न मूवी और विडियो देखने की बुरी लत थी। वह अपने फोन पर हर दिन कई घंटे तक पोर्न देखा करता था।

Mumbai Porn addict 14 year old brother rapes her elder sister gets her pregnant | पॉर्न एडिक्ट भाई ने बहन का रेप कर किया प्रग्नेंट, पूरी वारदात जान शर्म से झुक जाएगा आपका सिर

पॉर्न एडिक्ट भाई ने बहन का रेप कर किया प्रग्नेंट, पूरी वारदात जान शर्म से झुक जाएगा आपका सिर

मुंबई, 12 जून: महाराष्ट्र में नवी मुंबई के कमोठे गांव से एक ऐसी खबर आई सामने आई है, जिसको सुन आपका भी सिर शर्म से झुक जाएगा। यहां एक पॉर्न एडिक्टेड भाई ने अपनी बड़ी बहन के साथ रेप कर उसे गर्भवती बना दिया। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस आरोपी भाई की उम्र सिर्फ 14 साल की है। हालांकि कोर्ट के आदेश के बाद  आरोपी 14 वर्षीय किशोर को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। 

कमोठे पुलिस सब इंस्पेक्टर परशुराम भतुसे ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि आरोपी  किशोर को पॉर्न मूवी और विडियो देखने की बुरी लत थी। वह अपने फोन पर हर दिन कई घंटे पोर्न देख करता था। पोर्न फिल्में देखकर अपनी यौन उत्तेजना को शांत करने के लिए उसने अपनी 2 साल बड़ी बहन का ही रेप कर दिया। घटना का खुलासा 6 जून को हुआ, जब लड़की के पैरंट्स पेट दर्द की शिकायत पर उसे डॉक्टर के पास ले गए। 

जमीनी विवाद: एक ही परिवार के चार लोगों को सरेआम जिंदा जलाया, जलने वालों में दो लड़कियां भी थी शामिल

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने बताया कि लड़की दो महीने की प्रग्नेंट है। दोनों भाई-बहन घर के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे, जबकि पैरंट्स ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। बेटी ने घरवालों से 6 जून के पहले शिकायत की कि उसके पेट में हमेशा दर्द रहता है। पैरंट्स उसे डॉक्टर के पास ले गए तो वहां, जाकर पता चला कि वह 2 महीने की प्रग्नेंट है।

पुलिस ने यह भी बताया कि जांच करने वाली डॉक्टर बाल कल्याण समिति की सदस्या हैं। लड़की के नाबलिग होने और गर्भवती हो जाने की जानकारी डॉक्टर ने ही पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की तो उसने बोला कि उसका दो महीने पहले से भाई यौन उत्पीड़न कर रहा है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

Web Title: Mumbai Porn addict 14 year old brother rapes her elder sister gets her pregnant

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे